फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jahangirpuri Violence Live: जहांगीरपुरी आएगी ममता की फैक्ट फाइंडिंग टीम, थरूर बोले- दुनिया में गिर रही भारत की छवि

Wed, 20 Apr 2022 10:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Apr 2022 10:34 PM IST
खास बातें

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई बुलडोजर ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को गिराया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश जारी किया था, जिसके दो घंटे बाद भी तोड़फोड़ चलता रहा। यह कार्रवाई तब रुकी जब वृंदा करात कोर्ट का ऑर्डर लेकर जहांगीरपुरी पहुंचीं। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Delhi Communal Riots Live Updates Hanuman Jayanti Violence Jahangirpuri, Bulldozer To Demolish Illegal Properties in Area News in Hindi
बृंदा करात पहुंची जहांगीरपुरी, रुकी एमसीडी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:28 PM, 20-Apr-2022
जहांगीरपुरी में सच पता लगाने के लिए टीम भेजेगी टीएमसी
तृणमूल कांग्रेस ने सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में फैक्ट फाइंडिंग टीम भेजने का फैसला लिया है। यह टीम शुक्रवार को पहुंचेगी। छह सांसदों वाली टीम पार्टी सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
09:42 PM, 20-Apr-2022
शशि थरूर ने भी सरकार को घेरा
कई राज्यों में हुई हिंसक घटनाओं पर कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने कहा कि सरकार का काम राष्ट्र का निर्माण करना है, उसे गिराना नहीं। इस शर्मनाक आचरण से इस सरकार ने बड़ी संख्या में अपने नागरिकों का विश्वास खो दिया है। दुनियाभर में भारत की छवि गिर रही है। शशि थरूर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि यथास्थिति बनाए रखी जानी चाहिए और विध्वंस आगे नहीं बढ़ना चाहिए, लेकिन उस आदेश के जारी होने के चार घंटे बाद तक विध्वंस जारी रहा। यह अवैध, मनमाना और असंवैधानिक है, क्योंकि पीड़ितों को कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि घरों और दुकानों को नष्ट कर दिया गया, यह एक बिल्कुल आपराधिक कृत्य है जिसके लिए गंभीर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह डराने-धमकाने की एक नई तकनीक है जो हमारे देश के लिए ठीक नहीं है। यह भारत के संविधान के मूल्यों पर हमला है। उन्होंने कहा कि ठीक से जांच कर जानी चाहिए, पता करना चाहिए कि कौन जिम्मेदार है? उन्हें कोर्ट ले जाकर नोटिस देना चाहिए। हालांकि, इन सब के बाद भी अगर बुलडोजर चलाने करने का निर्णय लिया जाता है, जो कि एक बहुत ही अमानवीय सार्वजनिक दंड है, तो कम से कम उचित नोटिस होने दें, ताकि लोग व्यवस्था कर सकें।
विज्ञापन
07:44 PM, 20-Apr-2022
बंगाल पहुंची दिल्ल ी पुलिस
पुलिस की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में पहुंची। जहां दिल्ली हिंसा के आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। इसको लेकर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जिसके पूरा होने पर आलाधिकारी जानकारी देंगे।
07:33 PM, 20-Apr-2022
जहांगीरपुरी पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी जहांगीरपुरी पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस ने उनको बीच में ही रोक लिया है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस आगे नहीं जाने दे रही है। सवाल किया कि बिना अनुमित शोभा यात्रा क्यों निकाली गई। अरविंद केजरीवाल की पार्टी इस मुद्दे पर चुप क्यों है। बिना नोटिस के कार्रवाई क्यों की गई। उन्होंने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। असदुद्दीन ओवैसी के पहुंचते ही भारी संख्या में उनके समर्थकों  ने उनको घेर लिया।

 
07:03 PM, 20-Apr-2022
अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों ने खुद संभाला मोर्चा
जहांगीरपुरी इलाके में मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जिसे लोग खुद हटा रहे हैं।
04:55 PM, 20-Apr-2022
गुंडागर्दी और लफंगई बंद करने के लिए भाजपा मुख्यालय में चला दो बुलडोजर
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अराजकता का माहौल बना रखा है। यह पार्टी हर तरफ गुंडई और लफंगई का नाम बन गई है। अगर इस गुंडागर्दी और लफंगई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोजर चला दो। लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोजर चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:30 PM, 20-Apr-2022
तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली और दिलशाद
हिंसा मामले में एक आरोपी के वकील राजेश कौशिक ने बताया कि आरोपी गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली और दिलशाद को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों को आज अदालत में पेश किया गया।
04:20 PM, 20-Apr-2022
बुलडोजर की कार्रवाई पर भाजपा और राहुल गांधी आमने-सामने
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर नफरत के बीज बोने का आरोप लगाया है। ठाकुर ने राहुल के उस ट्वीट पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में अवैध कब्जों पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई को संवैधानिक मूल्यों का हनन बताया है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में संविधान और बुलडोजर की प्रतीकात्मक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यह गरीबों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ राज्य प्रायोजित कार्रवाई है। नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा को इसके बजाय उनके दिलों में नफरत को दूर करना चाहिए। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से यही उम्मीद कर सकते हैं जिसका इतिहास भ्रष्टाचार और दंगों से जुड़ा है। वह नफरत के बीज बोकर देश का भला नहीं कर रहे हैं। वह देश की छवि खराब कर रहे हैं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए आतंकवादियों से समझौता करने की हद तक जाती है।

03:22 PM, 20-Apr-2022

बुलडोजर पर ओवैसी और भाजपा आमने-सामने

ओवैसी ने जहां जहांगीरपुरी में हुई बुलडोजर की कार्रवाई को तुर्कमान गेट 2022 नाम दिया तो भाजपा के राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने जेसीबी की नई परिभाषा ही दे डाली। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जेसीबी का मतलब ‘जिहाद कंट्रोल बोर्ड’ (JCB = Jihad Control Board) है। हालांकि इस पर विवाद बढ़ने पर ट्वीट डिलीट भी कर दी गई।
02:48 PM, 20-Apr-2022

घटनास्थल से पुलिस ने मीडियाकर्मियों को हटाया

ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया रोकने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मीडियाकर्मियों को हटा दिया है। अब एक बार फिर सुरक्षा बल पूरे इलाके में तैनात हैं और हालात सामान्य करने की कोशिश में हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed