फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jahangirpuri Violence Live: भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने महापौर-आयुक्तों को लिखा पत्र, कहा- अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाएं बुलडोजर

Thu, 21 Apr 2022 09:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 21 Apr 2022 09:23 PM IST
खास बातें

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद इलाके में नगर निगम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें अदालत ने अगले दो हफ्ते तक इलाके में यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल जहांगीरपुरी पहुंचे लेकिन पीड़ितों से नहीं मिल सके। इन सबको ध्यान में रखते हुए इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Demolition Live Updates: Hearing In Supreme Court Today on Bulldozer Drive, Political Party Leaders Visits Jahangirpuri News in Hindi
जहांगीरपुरी पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

09:21 PM, 21-Apr-2022
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाएं बुलडोजर-आदेश गुप्ता
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दक्षिणी एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर व आयुक्तों को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने उनके क्षेत्रों में रोहिंग्या एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।
08:25 PM, 21-Apr-2022

एनआरसी कानून लाना जरूरी- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में आज सबसे ज्यादा जरूरी है कि देश में एनआरसी कानून को लाना चाहिए। हर देश में अपना एक पहचान पत्र है। भारत में भी होना चाहिए, नहीं तो आने वाले दिनों में भारत की सामाजिक सरंचना को तोड़ने की एक साजिश है। 
विज्ञापन
07:28 PM, 21-Apr-2022

पुलिस ने लगाए सीसीटीवी कैमरे

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। साथ ही पुलिस अस्थायी निगरानी स्टेशन भी लगाएगी।
04:25 PM, 21-Apr-2022

चीन पर सरकार नहीं कर रही कार्रवाई और जहांगीरपुरी में धर्म के आधार पर चल रहा बुलडोजर- तेजस्वी

जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई मामले में बोलते हुए आरजेडी चीफ तेजस्वी यादव ने आज कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जहांगीरपुरी में तोड़फोड़ होती रही। चीन हमारे देश में घुसकर गांव बसा रहा है लेकिन वहां सरकार को कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है और यहां धर्म के आधार पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।
04:07 PM, 21-Apr-2022

सपा प्रतिनिधिमंडल कल आएगा जहांगीरपुरी

समाजवादी पार्टी भी अब दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पीड़ितों से मिलने आएगी। पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के संबंध में समाजवादी पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल दिल्ली पहुंचेगा।
03:41 PM, 21-Apr-2022

आप के तीन विधायक 50 समर्थकों संग पहुंचे जहांगीरपुरी

जहांगीरपुरी में आम आदमी पार्टी के तीन विधायक करीब अपने 50 समर्थकों के साथ पीड़ितों से मिलने पहुंचे। पुलिस ने विधायकों और उनके समर्थकों को घटनास्थल से पहले रोक लिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। बाद में पुलिस ने केवल 5 लोगों को ही कुशल चौक पर आने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:13 PM, 21-Apr-2022

बिना पीड़ितों से मिले लौटा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

जहांगीरपुरी हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया। जब वह यहां पहुंचे तो इलाके की सुरक्षा व्यवस्था में कई लेयर बढ़ा दिए गए। किसी भी हाल में कांग्रेस नेताओं को पीड़ितों से नहीं मिलने दिया गया और शांति व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें पुलिस ने वापस भेज दिया। इस तरह कांग्रेस के नेता किसी पीड़ित से नहीं मिल सके।
12:37 PM, 21-Apr-2022

इमरान प्रतापगढ़ी भी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में इमरान प्रतापगढ़ी भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, हम पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। बाद में हम सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे।
 
12:33 PM, 21-Apr-2022

अजय माकन बोले बिना नोटिस किसी को उजाड़ा नहीं जा सकता

यूपीए सरकार में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री रहे अजय माकन ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री होने के नाते मैं ये कह सकता हूं कि किसी को बिना नोटिस के उजाड़ा नहीं जा सकता। जब तक लोगों के पुनर्वास का इंतजाम न हो तब तक उनके घरों को नहीं तोड़ा जा सकता।
12:24 PM, 21-Apr-2022

कांग्रेस के 16 नेता पहुंचे जहांगीरपुरी

कांग्रेस के 16 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इस वक्त जहांगीरपुरी के हिंसाग्रस्त इलाके में लोगों से मिलने पहुंचा है। यहां पहुंचकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि यह सब ठीक नहीं हो रहा है। ये लोग बुलडोजर चलाकर अशांति फैलाना चाहते हैं। वहीं केजरीवाल की चुप्पी भी समझ से परे है। आखिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी वह चुप क्यों हैं?
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed