Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roadways bus runs over three people on a motorcycle; teenage girl loses her life

Hamirpur News: रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन को कुचला, किशोरी की गई जान

Sun, 15 Nov 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus runs over three people on a motorcycle; teenage girl loses her life
फोटो 15 एचएएमपी 16- मृतक काजल की फाइल फोटो। परिजन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर बांदा हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार सगी बहनों और रिश्ते के भाई को कुचल दिया। किशोरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत कर घरवालों को समझाया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। हादसे के बाद बस चालक ने करीब दस किलोमीटर दूर बांदा में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

टेढ़ा गांव निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि पैलानी थानाक्षेत्र की सोनापुरवा निवासी बुआ गंधारी का बेटा सुमित उर्फ सुंदरम घर आया हुआ था। वह रविवार को बाइक से छोटी बहन काजल (14) और मंदाकिनी (16) को लेकर खेतों की ओर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे टेढ़ा पावर हाउस के सामने सुमेरपुर बांदा स्टेट हाईवे पर बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस ने तीनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक बस लेकर बांदा की ओर भाग निकला। हादसे में काजल की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुमित और मंदाकिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी टीम सुमित और मंदाकिनी को पीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया।
यहां से चिकित्सकों ने दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे का पता चलते ही परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया। देखते ही देखते वाहनों की लाइन लग गई।

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने घरवालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। एसडीएम सदर और सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद बस चालक ने बांदा जिले में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

फोटो 15 एचएएमपी 16- मृतक काजल की फाइल फोटो।    परिजन

फोटो 15 एचएएमपी 16- मृतक काजल की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed