फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Exit Polls Results Live: BJP-आप की प्रतिक्रिया, पढ़ें प्रवेश वर्मा से लेकर सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

Wed, 05 Feb 2025 09:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Feb 2025 09:08 PM IST
खास बातें

Delhi Exit Poll Result 2025 Live News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएं। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही अलग-अलग एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। इन सभी एग्जिट पोल को आप एक जगह अमर उजाल पर देख सकते हैं। हम आपको हर एग्जिट पोल एक जगह दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
delhi exit poll results live updates assembly election delhi vidhan sabha chunav 2025 results prediction
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा व आप नेता सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:08 PM, 05-Feb-2025

कस्तूरबा नगर में कांग्रेस की जीत पक्की

कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने एग्जिट पोल पर कहा कि मैं एग्जिट पोल में ज्यादा विश्वास नहीं रखता हूं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि कस्तूरबा नगर विधानसभा की सीट हम जीतेंगे। हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। जब एक महिला सादिक नगर में पैसे बांट रही थी तो उसकी फोटो खींचकर हमने पुलिस को दी थी। 
09:07 PM, 05-Feb-2025

दिल्ली में खिलेगा कमल

एग्जिट पोल पर मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में कमल खिल रहा है। भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है। आरोपों की राजनीति करना, झूठ बोलना, यह उनकी (आप की) राजनीति का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
09:06 PM, 05-Feb-2025

'मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता'

एग्जिट पोल पर कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह मोदी लहर है। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।
09:04 PM, 05-Feb-2025

केजरीवाल भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे

एग्जिट पोल पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा आप के लिए गलत साबित हुए हैं। आप ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। कुछ एग्जिट पोल हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें, अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। 
08:54 PM, 05-Feb-2025

केजरीवाल का 11 साल का कुशासन ध्वस्त

एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई, कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आई। लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया है और मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।
07:46 PM, 05-Feb-2025

गलत साबित होंगे एग्जिट पोल

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने एग्जिट पोल पर कहा कि हमने यह दिल्ली का चौथा चुनाव लड़ा है। 2013 और 2015 के एग्जिट पोल ने हमें हराया था। 2020 में भी हमारी सीट कम दिखाई गई थी और 2025 के एग्जिट पोल में भी हमारी सीट कम दिखाई जा रही हैं। एक बड़े बहुमत से आप की सरकार बनने वाली है और ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:44 PM, 05-Feb-2025

हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एग्जिट पोल पर कहा कि मैं सबसे पहले तो दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। यहां भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे।
07:26 PM, 05-Feb-2025

भाजपा की दिल्ली में 27 साल बाद वापसी तय

एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने अभी जो एग्जिट पोल देखे हैं, मुझे लगता है कि हमारे एक्जेक्ट पोल (परिणाम) एग्जिट पोल से बेहतर होने जा रहे हैं। लोगों के बीच जो प्रतिक्रिया हमने देखी, भाजपा सत्ता में आ रही है (दिल्ली में)। यह भाजपा की 27 साल बाद वापसी है। मैं दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं।
07:20 PM, 05-Feb-2025

एसएएस का एग्जिट पोल

एसएएस के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 27-30 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 38-41 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-3 व अन्य के खाते में 0-1 सीट जा सकती है।
07:15 PM, 05-Feb-2025

पूर्ण बहुमत से बनने जा रही भाजपा सरकार

एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा पिछले 5 साल से लगातार आप का भ्रष्टाचार जनता के बीच में लेकर जा रही थी। जनता को यह समझ आया कि आप ने दिल्ली की जनता को ठगा है। अब ऐसा लगता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed