फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manish Sisodia Arrest Live: चार मार्च तक रिमांड में भेजे गए मनीष सिसोदिया, आप का विरोध-प्रदर्शन जारी

Mon, 27 Feb 2023 05:31 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 27 Feb 2023 05:31 PM IST
खास बातें

What is Delhi Excise Policy Case, CBI Arrest Education Minister Live: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। शराब घोटाले के सिलसिले में कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। यहां पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Manish Sisodia Arrest Live: Delhi Liquor Scam Case, Aap Protest Today, CBI Arrest Deputy CM Manish Sisodia
मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:24 PM, 27-Feb-2023

चार मार्च तक सीबीआई रिमांड पर सिसोदिया

राउज एवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब सिसोदिया चार मार्च तक सीबीआई की रिमांड पर रहेंगे। सीबीआई की टीम ने कोर्ट में कहा था कि आबकारी घोटाले में अभी सिसोदिया से पूछताछ करनी है और इस मामले में डिटेल जानकारी चाहिए। इन सबके लिए उन्हें पांच दिन की रिमांड चाहिए और फैसली भी उन्ही के पक्ष में आया। 
04:44 PM, 27-Feb-2023

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आप सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकारी अदाणी की नौकरी कर रही है। अदाणी ने लाखों-करोड़ों रुपये का घोटाला किया लेकिन उनके खिलाफ सीबीआई व ईडी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोदी सरकार ने अदाणी को आकाश लेकर पाताल तक सब दे दिया। लोगों का ध्यान इस मुद्दे से भटकाने के लिए भाजपा ने जानबुझकर सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया। उनकी गिरफ्तार एक राजनीतिक षंडयंत्र है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक आंदोलन से निकली है। सिसोदिया के घर व दफ्तर से जांच में सीबीआई और ईडी को कुछ नहीं मिला। उनके खिलाफ इसके पास कोई सबूत नहीं है। हमारी सरकार केंद्र से लिए गले की हड्डी बन गई है। 
विज्ञापन
04:19 PM, 27-Feb-2023

कोर्ट में दोनों की दलीलें पूरी

कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो गई हैं। हालांकि कोर्ट ने अभी मनीष सिसोदिया की रिमांड पर फैसला सुरक्षित रखा गया है। माना जा रहा है कि कोर्ट थोड़ी देर में फैसला सुनाएगी। 
04:04 PM, 27-Feb-2023

केंद्र का रवैया तानाशाही जैसाः सौरभ

दिल्ली पुलिस की एक टीम आप कार्यालय पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र का रवैया तानाशाही जैसा है। वहीं पुलिस भी दादागिरी कर रही है। 
03:17 PM, 27-Feb-2023

सीबीआई ने मांगी पांच दिन की रिमांड

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम ने पांच दिन की रिमांड मांगी है। 
02:52 PM, 27-Feb-2023

सीबीआई मुख्यालय से निकले सिसोदिया

सीबीआई टीम मनीष सिसोदिया को लेकर कोर्ट के लिए निकली। सिसोदिया थोड़ी देर में राउज एवन्यू कोर्ट में पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:41 PM, 27-Feb-2023

70 से ज्यादा लोग हिरासत में

प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के करीब 70 नेताओं को पुलिस ने अब तक हिरासत में लिया है। पार्टी दफ्तर में मौजूद कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।
02:24 PM, 27-Feb-2023

भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात

सीबीआई द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं।
02:10 PM, 27-Feb-2023

पुलिस हिरासत में आप के कई कार्यकर्ता

पुलिस ने आप दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लागू है और प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। पुलिस आप दफ्तर के अंदर पहुंच गई।
02:07 PM, 27-Feb-2023

सिसोदिया के वकील कोर्ट पहुंचे

दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट में सीबीआई स्पेशल जज एम के नागपाल की कोर्ट में मनीष सिसोदिया की तरफ से उनका पक्ष रखने वकील मोहित माथुर और सिद्धार्थ अग्रवाल पहुंचे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed