Delhi Assembly Session Live: विधानसभा में कार्यवाही जारी, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 100 दिन में होगा बड़ा बदलाव
{"_id":"67c546783d288f8ab30e0a30","slug":"delhi-assembly-session-live-discussion-on-cag-report-of-health-department-today-update-news-2025-03-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Assembly Session Live: विधानसभा में कार्यवाही जारी, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 100 दिन में होगा बड़ा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 03 Mar 2025 03:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:06 PM IST
खास बातें
Delhi Vidhan Sabha Session: कैग रिपोर्ट में बताया गया है कि तत्कालीन आप सरकार कई स्वास्थ्य योजनाएं अपेक्षित परिणाम देने में नाकाम रही। जिससे आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा
- फोटो : Youtube/@@DelhiAssemblyTelevision
लाइव अपडेट
02:11 PM, 03-Mar-2025
रोहित शर्मा के मुद्दे पर भाजपा नेता अजय महावर क्या बोले
भाजपा नेता अजय महावर ने कहा कि पहले वे अपनी वाणी पर संयम रखें। वे चयनकर्ता नहीं हैं वे बीसीसीआई नहीं हैं। अगर रोहित के प्रदर्शन से दिक्कत है तो पहले राहुल गांधी का प्रदर्शन देख लें। उनका स्ट्राइक रेट देख लें। पिछले चुनावों में हर राज्य में क्या हाल हुआ है? जहां पर जीते हैं वहां साथी दलों ने किया है, कांग्रेस वहां कहीं नहीं है। पहले राहुल गांधी को रिटायर करें फिर रोहित शर्मा की बात करें।

02:08 PM, 03-Mar-2025
दिल्ली विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू
विज्ञापन
01:15 PM, 03-Mar-2025
'100 दिन में होगा दिल्ली के स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव'
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि 100 दिन में दिल्ली के स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव दिखेगा। जन औषधि योजना पर भी काम होगा। चोर बाजारी को रोका जाएगा। सरकार पर बहुत देनदारी है। हम अपने बजट में सुधार कर व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
12:55 PM, 03-Mar-2025
सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा की शुरुआत करते स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह क्या बोले
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने कैग पर चर्चा के दौरान कहा कि अस्पताल में 21 फीसदी कर्मचारियों की कमी है। इसके अलावा स्पेशलिस्ट, पैरा मेडिकल और सीएमओ की कमी है। सभी जिला स्तरीय अस्पताल, एम्बुलेंस, आवश्यक उपकरण इत्यादि की भारी कमी है। मरीजों को भोजन की गुणवत्ता की कभी भी जांच नहीं की गई। केजरीवाल सरकार उपकरण और दवाइयों की खरीद करने में विफल रही। अस्पताल की दवाइयां प्राइवेट केमिस्ट से खरीदी गई। जिससे भारी नुकसान हुआ है। केजरीवाल सरकार ब्लैक लिस्ट कंपनियां से खरीद करते रहे, एक्सपायरी दवाइयां तक ली गई। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए बजट का पूर्ण इस्तेमाल तक नहीं किया जा सका। ईडब्ल्यूएस के मरीजों को बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं दिया। बड़ी अनियमितता की गई। जो शामिल है उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।मरीजों की सुविधा के लिए hims सिस्टम शुरू करने जा रहे हैं। सुविधाएं ऑनलाइन होंगी। बेहतर इलाज और सुविधा मिलेगी।
12:54 PM, 03-Mar-2025
रुको हम बताएंगे कैसे हाउस चलता है: विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट
विधानसभा अध्यक्ष ने रूल बुक का हवाला देते हुए कहा कि सदन से निलंबित सदस्य को विधानसभा परिसर छोड़ना होगा। आतिशी ने एतराज किया। आतिशी ने कहा कि परिसर का मतलब गेट के बाहर रोकना नहीं, नेता प्रतिपक्ष के कमरे तक आने की इजाजत है। विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के बीच विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि अध्यक्ष की व्यवस्था ठीक है। अगर मैं चेयर पर बैठा तो तुरंत बाहर निकाल दूंगा, रुको हम बताएंगे कैसे हाउस चलता है।

12:33 PM, 03-Mar-2025
दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा किया। जिसके बाद सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 03-Mar-2025
हम विधानसभा में अपना पक्ष रखेंगे: गोपाल राय
आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय कार्य था कि विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत में ही भाजपा के दबाव में विधानसभा अध्यक्ष ने तानाशाही पूर्ण कार्रवाई की। आज आखिरी दिन है और सदन में हमारे सभी विधायक जा रहे हैं। हम सदन की चर्चा में हिस्सा लेंगे और अपना पक्ष रखेंगे।

12:15 PM, 03-Mar-2025
एलजी को सौंपा धन्यवाद प्रस्ताव का पत्र
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा सत्र में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा की तरफ से पारित धन्यवाद प्रस्ताव का पत्र एलजी विनय कुमार सक्सेना को सौंप दिया है।
11:44 AM, 03-Mar-2025
24 मार्च से शुरू हो रहा दिल्ली का बजट सत्र
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से शुरू हो रहा है। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। निश्चित रूप से भाजपा की सरकार दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम बार-बार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि जिस तरह से पिछले 10-11 वर्षों में दिल्ली का विकास अवरुद्ध हुआ है, उसे एक निश्चित दृष्टिकोण के साथ पुनः पटरी पर लाना बहुत जरूरी है। आगे कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी पूरी सरकार ने इस मामले में बहुत गंभीरता से सोचा है। पिछले 7-8 दिनों में ही योजना बनाकर, मीटिंग करके अपना काम शुरू कर दिया है। यह तय है कि यह बजट दिल्ली के लोगों के लिए होगा
11:28 AM, 03-Mar-2025
सदन में आप विधायकों और भाजपा विधायक के बीच बहस
विधानसभा में भाजपा विधायक कुलवंत राणा अपने इलाके की सड़क की समस्या रख रहे थे। पूर्व विधायक पर जांच की आवश्यकता कहते ही तभी किसी आप विधायक ने टोका। जिस पर भाजपा विधायक कुलवंत राणा भड़क गए। जिसके बाद संजीव झा ने कहा धमकाओं नहीं और खूब बहस हुई। बाद में स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को अपनी चेयर से खड़ा होना पड़ा। दोनों विधायकों से बैठने की अपील की है।