Delhi Assembly Session Live: सदन की बैठक में हंगामा, AAP का आरोप; बाबा साहब की हटाई फोटो
Delhi Assembly First Session News: दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी।
लाइव अपडेट
दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधान मंत्री मोदी जी की फोटो लगा दी। ये सही नहीं है। इस से बाबा साहेब के करोड़ो अनुयायियों को ठेस पहुँची है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 24, 2025
मेरी बीजेपी से प्रार्थना है। आप प्रधान मंत्री जी की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए। उनकी फोटो… https://t.co/k9A2HKFECV
नेता विपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्र हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। उसके बाद आप विधायकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वहीं भाजपा विधायकों भी नारेबाजी की। वहीं आप विधायक अनिल झा धन्यवाद प्रस्ताव पर नहीं बोले हैं।
भाजपा ने अपना असली दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा दिखा दिया है। दिल्ली विधान सभा के मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर और शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गईं है pic.twitter.com/Zdq1Xxa7bW
— Atishi (@AtishiAAP) February 24, 2025
किसी ने पंजाबी तो किसी ने उर्दू और संस्कृत में ली शपथ
विधानसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन की बैठक में हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात करने पर आप नेता और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि आज हम सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने गए और हमने उनसे कहा कि जो पहली कैबिनेट का वादा था मोदी जी ने जो गारंटी दी थी वो वादा तो टूट गया है। 8 मार्च को हम उम्मीद करते हैं कि पहली किश्त महिला सम्मान योजना की 2500 रुपए दिल्ली की हर महिला के खाते में जरूर जाए। तो हम सभी इसका इंतजार कर रहे हैं।
दिल्ली की पूर्व सीएम और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर है। आज उसकी दलित विरोधी मानसिकता का सबूत पेश हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की फोटो लगाई थी। जब से भाजपा सत्ता में आई है, भाजपा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से ये दोनों फोटो हटा दिए हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा दलित विरोधी, सिख विरोधी पार्टी है।
#WATCH | Former Delhi CM and LoP in Delhi Assembly, Atishi says "The anti-Dalit mentality of the Bharatiya Janata Party is well known. Today, a proof of its anti-Dalit mentality has been presented. Arvind Kejriwal had put up photos of Baba Saheb Ambedkar and Shaheed Bhagat Singh… pic.twitter.com/vxn6LslIVJ
— ANI (@ANI) February 24, 2025
दिल्ली विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर अरविंद सिंह लवली ने सभी विधायकों को विधानसभा की सदस्यता दिलाई। सीएम रेखा गुप्ता से लेकर सभी भाजपा, आप और कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित हो गई है।
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता के लिए आप लगभग 2.5 गुना बजट बढ़ाकर गई है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में काम भी हुआ है और बजट भी बढ़ा है। 10 सालों में दिल्ली का बजट 32 हजार करोड़ से 77 हजार करोड़ पहुंचा है।
दिल्ली विधानसभा सत्र पर भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा को चुनाव में बड़ी जीत मिली। आज हम लोकतंत्र के इस मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो मार्गदर्शन पूरे देश को मिल रहा है, वह दिल्ली को भी मिलेगा और दिल्ली का गौरव वापस आएगा।