Arvind Kejriwal News Live: केजरीवाल से CBI ने नौ घंटे तक की पूछताछ, सीएम बोले- वे हमें खत्म करना चाहते हैं
{"_id":"643b6c1fa7e401ab8e0395e3","slug":"cbi-interrogates-delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-in-excise-policy-case-2023-04-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal News Live: केजरीवाल से CBI ने नौ घंटे तक की पूछताछ, सीएम बोले- वे हमें खत्म करना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 16 Apr 2023 09:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 16 Apr 2023 09:33 PM IST
खास बातें
Arvind Kejriwal CBI Questioning Liquor Scam Case News Live: आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नौ घंटे तक पूछताछ की है। जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:29 PM, 16-Apr-2023
आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी- केजरीवाल
नौ घंटे तक चली सीबीआई की पूछताछ के बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा की आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सीएम ने कहा कि वो लोग आप को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन देश की जनता हमारे साथ है। शराब घोटला पूरी तरह फर्जी है।
08:42 PM, 16-Apr-2023
सीबीआई ने केजरीवाल से की नौ घंटे तक पूछताछ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज की पूछताछ पूरी हो गई है। करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय से बाहर निकले। सीएम केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय पूछताछ में हिस्सा लेने 11 बजे सुबह आए थे।
विज्ञापन
05:25 PM, 16-Apr-2023
आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने की आपात बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ के मद्देनजर आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने आपात बैठक की। बैठक में आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले इकबाल भी मौजूद रहे।
04:30 PM, 16-Apr-2023
आप नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
राघव चड्ढा, संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने रविवार को सीबीआई कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से फिलहाल सीबीआई शराब घोटाला मामले में पूछताछ कर रही है।
04:00 PM, 16-Apr-2023
सत्र बुलाने की सिफारिश उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई: उपराज्यपाल
दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने पर उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से बयान जारी किया गया है। उपराज्यपाल कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली कैबिनेट ने बिना किसी विधायी कार्य के दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की सिफारिश की है। एक दिवसीय सत्र बुलाने की कैबिनेट की सिफारिश उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई है।
03:02 PM, 16-Apr-2023
पुलिस ने कई विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
प्रदर्शन कर रहे आप विधायकों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस की करवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने कई विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:30 PM, 16-Apr-2023
गोपाल राय का आरोप
आप मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा बुलाए जाने से दिल्ली की जनता में आक्रोश है। दिल्ली सीएम के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के 32 विधायकों और 70 पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री से मिलने आ रहे पंजाब के 20 विधायकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।01:38 PM, 16-Apr-2023
आम आदमी पार्टी कार प्रदर्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ऑफिस बुलाए जाने के विरोध में बुराड़ी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्तओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली।12:38 PM, 16-Apr-2023
संदीप पाठक ने भाजपा पर बोला हमला
सांसद राज्यसभा संदीप पाठक ने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलना आसान नहीं होता। जिस तरह से आम आदमी पार्टी को परेशान किया जा रहा है इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। पार्टी के खिलाफ कितने भी षड्यंत्र कर ले। इससे आम आदमी पार्टी को ही फायदा होगा लोग सब जानते हैं भाजपा कैसी पार्टी है।
12:22 PM, 16-Apr-2023