फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Transfer of four IAS officers in MP: Two Additional Commissioners (Revenue) assigned to Rewa; Deputy Secretary

एमपी में चार IAS के तबादले: रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व, सागर में राजस्व विभाग के उप सचिव को मिली जिम्मेदारी

Fri, 11 Sep 2026 05:41 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 11 Sep 2026 05:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। रीवा में दो अधिकारियों को अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी मिली है, जबकि सागर में राजस्व विभाग के उप सचिव चन्द्रशेखर शुक्ला को संभागीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Transfer of four IAS officers in MP: Two Additional Commissioners (Revenue) assigned to Rewa; Deputy Secretary
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें दिनेश कुमार मोर्य को जबलपुर, कैलाश वानखेड़े और अमर बहादुर सिंह को रीवा तथा चन्द्रशेखर शुक्ला को सागर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए। आदेश के अनुसार  2012 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार मोर्य वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ थे। उन्हें अब अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: एक मठ के पते पर बने 40 पासपोर्ट, फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा; अब पुलिस वेरिफिकेशन पर सवाल
विज्ञापन


रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व
2013 बैच के आईएएस अधिकारी कैलाश वानखेड़े को अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वानखेड़े इससे पहले ऊर्जा विभाग में अपर सचिव के रूप में काम कर रहे थे। इसी तरह 2013 बैच के ही आईएएस अधिकारी अमर बहादुर सिंह को भी अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग पदस्थ किया गया है। सिंह इससे पहले जनजातीय कार्य विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे। इस तरह रीवा संभाग में एक साथ दो अधिकारियों को अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर शराब कांड पर CM का बड़ा एक्शन: बोले- किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे, अब पूरे MP में चलेगा नशा मुक्ति अभियान

राजस्व विभाग के उप सचिव को सागर भेजा
2014 बैच के आईएएस अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला को अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग बनाया गया है। शुक्ला वर्तमान में राजस्व विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। विभाग के स्तर पर काम करने के बाद उन्हें अब संभागीय स्तर पर राजस्व प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी संभागीय स्तर पर राजस्व प्रशासन से जुड़े कामकाज की निगरानी से जुड़ी होती है। इन अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। आदेश राज्यपाल के नाम से और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के आदेशानुसार जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed