फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   State BJP tightens its organizational grip at the grassroots level.

Delhi NCR News: प्रदेश भाजपा ने कसी संगठन की जमीनी कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
14 जिला संगठनों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त, मोर्चों पर नई टीम उतारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने संगठन की जमीनी कमान को नए सिरे से मजबूत करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के 14 जिला संगठनों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। इसके साथ ही युवा, महिला, किसान, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पूर्वांचल और अनुसूचित जनजाति मोर्चों पर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
केशवपुरम में ऋचा पांडेय मिश्रा को प्रभारी और मनोज त्यागी को सह-प्रभारी बनाया गया है। चांदनी चौक में दिनेश प्रताप सिंह प्रभारी और धीरज ललित जोशी सह प्रभारी होंगे। उत्तर-पूर्वी जिले में नरेश वशिष्ठ और सुनीत चौहान, नवीन शाहदरा में योगेश आत्रेय और रोहताश बिधूड़ी, मयूर विहार में सुनील यादव और प्रवेश शर्मा को जिम्मेदारी मिली है। शाहदरा जिले में विक्रम बिधूड़ी प्रभारी और सागर त्यागी सह प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले में विजय सोलंकी प्रभारी और सचिन भसीन सह-प्रभारी होंगे। करोल बाग में सत्यनारायण गौतम और प्रवीणा शर्मा, उत्तर-पश्चिम में चौधरी महक सिंह और रणवीर तंवर, बाहरी दिल्ली में कृष्णदेव सिंह (कृष्णा) और सतेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिमी दिल्ली में विनोद बछेती और आदित्य झा, नजफगढ़ में राजन तिवारी और भूपेन्द्र गुप्ता, महरौली में मनीष सिंह (करोल बाग) और आजाद शर्मा, जबकि दक्षिणी दिल्ली में गौरव खारी और बजरंग शुक्ला को प्रभारी-सहप्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने जिलों के साथ सामाजिक और युवा आधार वाले मोर्चों में भी जिम्मेदारियां तय की हैं। युवा मोर्चा का प्रभारी रोहित चहल और सह-प्रभारी अरुण दराल को बनाया गया है। महिला मोर्चा में आरती मेहरा प्रभारी और सारिका जैन सह प्रभारी होंगी। अनुसूचित जाति मोर्चे में कौशल मिश्रा और सोना कुमारी, ओबीसी मोर्चे में विनय रावत और आजाद सिंह को जिम्मेदारी मिली है। अल्पसंख्यक मोर्चे में मोहम्मद हारून प्रभारी और गुरमीत सिंह सूरा सह प्रभारी होंगे।
किसान मोर्चे की कमान राजकुमार बल्लन को और सह-प्रभारी की जिम्मेदारी महेश तोमर को दी गई है। पूर्वांचल मोर्चे में बिपिन बिहारी सिंह प्रभारी और बृजेश राय सह-प्रभारी बनाए गए हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चे में रंजीत कश्यप और सुंदर चौधरी (मयूर विहार) को जिम्मेदारी दी गई है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद जिला महामंत्री पदमुक्त
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने उत्तर-पूर्वी जिला संगठन में बदलाव करते हुए जिला महामंत्री हितेंद्र त्यागी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। पार्टी की अनुशासन समिति की अनुशंसा के बाद प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने यह कार्रवाई की। उनके स्थान पर सत्यदेव चौधरी को उत्तर-पूर्वी जिले का नया जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश में कार्रवाई का कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed