Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Day-4 Highlights: न्यूजीलैंड पर हार का खतरा मंडराया, दूसरी पारी में स्कोर 119/2, भारत से 233 रन पीछे

Sun, 22 Nov 2026 11:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Nov 2026 11:18 AM IST
खास बातें

India vs New Zealand 1st Test Day-4 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में जारी है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की। फिलहाल न्यूजीलैंड की दूसरी पारी जारी है। चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
IND vs NZ 1st test day 4 Highlights and updates India vs new zealand live score updates in hindi rishabh pant
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:05 AM, 22-Nov-2026

चौथे दिन का खेल खत्म

चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 45 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम अब टेस्ट मैच बचाने की कोशिश में लगी है। टीम पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। कल पांचवां दिन अहम रहेगा। फिलहाल रचिन रवींद्र तीन चौके की मदद से 27 रन और डेवोन कॉनवे छह चौके की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 59 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। भारत को दूसरी पारी में पहली पारी के आधार पर 352 रन की बढ़त हासिल थी। 

न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में कप्तान टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स के रूप में दो झटके लगे हैं। लाथम को एक बार फिर पारी के पहले ओवर में ही जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। लाथम खाता नहीं खोल सके। वहीं, पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाने वाले हेनरी निकोल्स 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। जुरेल ने डाइव लगाते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। 

यह भी पढ़ें: भारत vs न्यूजीलैंड: बुमराह श्रीसंत-जहीर के क्लब में शामिल; दोनों पारियों में कीवी कप्तान को शून्य पर किया आउट

यह भी पढ़ें: छक्के से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वालों में दूसरे नंबर पर पहुंचे पंत: पहले पर कौन? गावस्कर का रिएक्शन देखा?

भारत ने बनाए 720/9, पारी घोषित की
इससे पहले आज भारत ने चार विकेट पर 486 रन से आगे खेलना शुरू किया। ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लबाजी जारी रखी और टेस्ट करियर का नौवां शतक लगाया। उन्होंने अंशुल कंबोज के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। कंबोज 38 रन बनाकर आउट हुए। फिर पंत ने ध्रुव जुरेल के साथ छठे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। शतक लगाने के बाद भी पंत का आक्रामक अंदाज जारी रहा। वह 153 गेंद में 10 चौके और छह छक्के की मदद से 128 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल ने भी टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया।

जुरेल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। इन साझेदारियों की बदौलत भारत ने 720 का स्कोर बनाया। सुंदर 24 रन और आकाश दीप 13 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल 79 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होते ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पारी घोषित कर दी। इस तरह भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 720 रन बनाए। इसी के साथ कई रिकॉर्ड्स भी बने।

यह भी पढ़ें: भारत ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: किस मामले में की पाकिस्तान की बराबरी? पंत ने मैकुलम को छक्के में पछाड़ा

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम का कीर्तिमान: विदेशी धरती पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर; 150 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार क्या किया?

पंत के अलावा केएल राहुल ने भी शतक लगाया था। उन्होंने 290 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 136 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल 85 रन और देवदत्त पडिक्कल 80 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान गिल दो रन से शतक से चूक गए थे और 98 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने थे। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तीन, जबकि रचिन रवींद्र ने दो विकेट लिए थे। मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी और नाथन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: पंत का ऐतिहासिक शतक: 17 महीने...14 पारियों के बाद लगाई सेंचुरी; किस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर बैटर बने?
10:33 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: कॉनवे का अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। फिलहाल कॉनवे 53 रन और रचिन रवींद्र 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज चौथा दिन है और लगभग आधे घंटे का खेल बचा है। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 248 रन पीछे है। कीवियों पर कल पारी से हार का खतरा रहेगा।
विज्ञापन
10:08 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 80 रन के पार

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉनवे 43 रन और रचिन रवींद्र 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 268 रन पीछे है। भारत ने पहली पारी के आधार पर 352 रन की बढ़त ली थी। आज अभी फिलहाल एक घंटे का खेल बचा है। आज चौथा दिन है। न्यूजीलैंड पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।
09:25 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को 60 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। पहली पारी में 175 रन बनाने वाले हेनरी निकोल्स दूसरी पारी में 31 रन बनाकर आउट हुए। 23वें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पवेलियन भेजा। निकोल्स ने गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर जांघ से टकराई और शॉर्ट लेग पर उछल गई। वहां खड़े ध्रुव जुरेल ने आगे की ओर डाइव लगाकर दाएं हाथ से शानदार कैच लपका। निकोल्स ने 59 गेंदों पर 31 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। भारत को दूसरी सफलता मिल गई है और अब उसकी नजर न्यूजीलैंड को जल्द समेटकर पारी से जीत दर्ज करने पर होगी। फिलहाल रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड भारत से अभी 292 रन पीछे है।

08:52 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 50 रन के पार

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरी निकोल्स 29 रन और डेवोन कॉनवे 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 352 रन की बढ़त हासिल की थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड फिलहाल 299 रन पीछे है। कॉनवे और निकोल्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। कीवियों को पहला झटका टॉम लाथम के रूप में लगा था। वह खाता नहीं खोल सके थे।
08:15 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: चायकाल

चौथे दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 319 रन पीछे है। कप्तान टॉम लाथम एक बार फिर खाता नहीं खोल सके। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। लाथम दो गेंद खेलकर आउट हुए।

चायकाल के समय हेनरी निकोल्स 21 और डेवोन कॉनवे 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की थी। न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: निकोल्स और कॉनवे क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में आठ ओवर के बाद एक विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं।
07:22 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को शून्य पर पहला झटका

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब हुई है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी के पहले ओवर में ही कप्तान टॉम लाथम को पवेलियन भेजा। शून्य पर लाथम का विकेट गिरा। पहली पारी में भी बुमराह ने लाथम को पहले ओवर में पवेलियन भेजा था। फिलहाल डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं। 
07:08 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: जुरेल के आउट होती ही भारत ने पारी घोषित की

भारत को 720 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। इसी के साथ भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पारी घोषित कर दी है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 352 रन की हुई, जो कि काफी ज्यादा है। आज चौथा दिन है। भारत की कोशिश न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 352 रन के अंदर समेटने और पारी से मैच जीतने की होगी। भारत ने 720/9 के स्कोर के साथ कई रिकॉर्ड भी बनाए। यह भारत से बाहर टेस्ट में टीम का सबसे बड़ा टोटल है। यह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर) में भी भारत का सबसे बड़ा टोटल है।

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 85 रन, केएल राहुल ने 136 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 98 रन और ऋषभ पंत ने 128 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 38 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 24 रन, आकाश दीप ने 13 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 79 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से शुरुआती सात विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी हुई। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है, जब शुरुआती सात विकेट के लिए 50 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, रचिन रवींद्र ने दो विकेट झटके। इसके अलावा मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी और नाथन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला।

भारत की पहली पारी में विकेट के हिसाब से साझेदारियां

विकेट

बल्लेबाज

साझेदारी

पहला

यशस्वी जायसवाल – केएल राहुल

130 रन (167 गेंद)

दूसरा

देवदत्त पडिक्कल – केएल राहुल

165 रन (331 गेंद)

तीसरा

शुभमन गिल – केएल राहुल

91 रन (123 गेंद)

चौथा

शुभमन गिल – ऋषभ पंत

100 रन (127 गेंद)

पांचवां

अंशुल कंबोज – ऋषभ पंत

68 रन (85 गेंद)

छठा

ध्रुव जुरेल – ऋषभ पंत

75 रन (84 गेंद)

सातवां

वॉशिंगटन सुंदर – ध्रुव जुरेल

54 रन (59 गेंद)

आठवां

आकाश दीप – ध्रुव जुरेल

13 रन (6 गेंद)

नौवां

जसप्रीत बुमराह – ध्रुव जुरेल

24 रन (14 गेंद)

06:58 AM, 22-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: आकाश दीप भी आउट

696 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने आकाश दीप को लाथम के हाथों कैच कराया। आकाश ने पांच गेंद में 13 रन बनाए। इनमें दो छक्के शामिल हैं। फिलहाल बुमराह और जुरेल क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 320 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed