Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   SA vs BAN: South Africa's playing XI against Bangladesh for 2nd Test announced check squad and team detail

दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित; जॉर्जी और नॉर्त्जे की वापसी

Sun, 22 Nov 2026 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Nov 2026 07:59 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सोमवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका ने इसके लिए प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। टोनी डी जॉर्जी की एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन
SA vs BAN: South Africa's playing XI against Bangladesh for 2nd Test announced check squad and team detail
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : IANS

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। सोमवार से सुपरस्पोर्ट पार्क में शुरू होने जा रहे इस मुकाबले में टोनी डी जॉर्जी और एनरिक नॉर्त्जे की वापसी हो रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

एक साल बाद टेस्ट टीम में लौटी जॉर्जी 
डी जॉर्जी एक साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं, जो चोटिल कप्तान तेंबा बावुमा की जगह लेंगे। बावुमा काफ (पिंडली) इंजरी के कारण दूसरे मैच से बाहर हैं। सेंचुरियन में होने वाले इस मैच में एडेन मार्करम कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। जॉर्जी ने अपना पिछला टेस्ट नवंबर 2025 में भारत के खिलाफ खेला था। इसके बाद, पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के दौरान वे चोटिल हो गए थे।

वहीं, एनरिक नॉर्त्जे भी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं, जो दूसरे टेस्ट में डेन पैटरसन की जगह लेंगे। नॉर्त्जे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती गई सीरीज में दो टेस्ट खेले थे, लेकिन दूसरे मैच के दौरान उन्हें ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट लग गई थी। इस वजह से वे तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे और बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया। पहले टेस्ट की पहली पारी में पैटरसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए थे, लेकिन अब फिट होकर लौटे नॉर्त्जे के लिए उन्हें अपनी जगह छोड़नी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेइंग-11 में कौन-कौन शामिल? 
शेष प्लेइंग इलेवन वही है, जिसने जोहानिसबर्ग में सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। कप्तान मार्करम, मार्केस एकरमैन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। पहले टेस्ट में शानदार 83 रन बनाने वाले जुबैर हमजा नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करेंगे। डी जॉर्जी के बाद नंबर 5 पर मैथ्यू ब्रीत्जके और नंबर 6 पर रेयान रिकेल्टन बल्लेबाजी करेंगे। टीम में नंबर 7 और 8 पर दो फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर वियान मुल्डर और मार्को यानसेन शामिल हैं। साइमन हार्मर टीम में एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। जोहानिसबर्ग में दूसरी पारी में छह विकेट लेने के बाद वे लगातार प्रभावित कर रहे हैं।

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी कगिसो रबाडा और नॉर्त्जे संभालेंगे, जबकि यानसेन और मुल्डर भी तेज गेंदबाजी के अन्य विकल्प होंगे। पहला टेस्ट मैच 9 विकेट से जीतने के बाद फिलहाल साउथ अफ्रीका के पास 1-0 की बढ़त है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, जुबैर हमजा, टोनी डी जॉर्जी, मैथ्यू ब्रीत्जके, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed