Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Vs Pakistan A Rising Stars Asia Cup match No Handshake policy continue Tilak Varma

राइजिंग स्टार एशिया कप: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में फिर दिखी नो हैंडशेक नीति, टॉस के दौरान नहीं मिलाए हाथ

Sun, 22 Nov 2026 03:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Nov 2026 03:28 PM IST
सार

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबले के टॉस के दौरान एक बार फिर नो हैंडशेक नीति देखने को मिली। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया। इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में नो हैंडशेक का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया।

विज्ञापन
India Vs Pakistan A Rising Stars Asia Cup match No Handshake policy continue Tilak Varma
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Sony Liv Screen Grab

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हो और मैदान पर कोई खास चर्चा न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मैच शुरू होने से पहले टॉस के दौरान एक बार फिर भारत की नो हैंडशेक नीति देखने को मिली। भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया।
विज्ञापन
Trending Videos

फिर चर्चा में आया नो हैंडशेक का मुद्दा 
टॉस के समय दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर मौजूद थे, लेकिन इस बार भी भारतीय कप्तान ने हाथ नहीं मिलाए। तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाए बिना ही टॉस की प्रक्रिया पूरी की। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मुकाबलों में जारी नो हैंडशेक का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले अब सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रह गए हैं। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों का असर कई बार मैदान पर भी देखने को मिलता है। भारतीय क्रिकेट टीम इससे पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों में हाथ नहीं मिलाने का रुख अपना चुकी है। अब भारत ए टीम की ओर से भी इसी परंपरा को जारी रखे जाने के बाद यह साफ हो गया है कि युवा खिलाड़ियों के मुकाबलों में भी इस मामले को लेकर भारतीय टीम का रुख नहीं बदला है। भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता में जहां हर गेंद और हर रन पर फैंस की नजर रहती है, वहीं मैदान के बाहर होने वाली ऐसी घटनाएं भी सुर्खियां बटोर लेती हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जीता टॉस 
पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने भारत ए के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारत भी पिछले मैच की प्लेइंग-11 के साथ उतरा है। भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेते। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव। 

पाकिस्तान ए: शमाइल हुसैन, माज सदाकत, रोहैल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहमान युसूफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद डानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed