Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Team India highest total in New Zealand Records Rishabh Pant hundred Shubman Gill KL Rahul all stats records

भारत ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: किस मामले में की पाकिस्तान की बराबरी? पंत ने मैकुलम को छक्के में पछाड़ा

Sun, 22 Nov 2026 06:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Nov 2026 06:46 AM IST
सार

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। पंत, राहुल, शुभमन, यशस्वी की पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। लेकिन क्या भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीत पाएगी? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा...

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम का कीर्तिमान: विदेशी धरती पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर; 150 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार क्या किया?

विज्ञापन
Team India highest total in New Zealand Records Rishabh Pant hundred Shubman Gill KL Rahul all stats records
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में जारी पहले टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 720 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया ने 27 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर भी एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। इतना ही नहीं, शतकवीर ऋषभ पंत ने भी छक्कों के मामले में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


दरअसल, भारत ने 584 रन बनाते ही 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अपना सबसे बड़ा टोटल बना दिया। इससे पहले 1999 में भारत ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 583 रन बनाए थे, जो कि सर्वश्रेष्ठ टोटल था। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। अब यह टोटल सबसे बड़ा टोटल बन गया है। खास बात तो यह है कि भारत का नया रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की धरती पर आया है, जहां कि पिच बल्लेबाजों के लिए मुश्किल मानी जाती है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर

स्कोर

मैदान

साल

नतीजा

720/9

वेलिंगटन

2026

मैच जारी

583/7 पारी घोषित

अहमदाबाद

1999

ड्रॉ

566/8 पारी घोषित

नागपुर

2010

भारत जीता

557/5 पारी घोषित

इंदौर

2016

भारत जीता

537/3 पारी घोषित

चेन्नई

1956

भारत जीता


यह भी पढ़ें: पंत का ऐतिहासिक शतक: 17 महीने...14 पारियों के बाद लगाई सेंचुरी; किस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर बैटर बने?
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Team India highest total in New Zealand Records Rishabh Pant hundred Shubman Gill KL Rahul all stats records
गिल और राहुल - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का सबसे बड़ा टोटल
भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर भी अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया। इस मामले में टीम इंडिया ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने 521 रन बनाते ही न्यूजीलैंड की धरती पर अपना सबसे बड़ा टोटल बना दिया था। इससे पहले टीम इंडिया ने 2009 में हैमिल्टन के सेडन पार्क में 520 रन बनाए थे।  उस ऐतिहासिक मैच में सचिन तेंदुलकर ने 160 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने 520 रनों के उस आंकड़े को पार कर नया इतिहास लिख दिया है। 

न्यूजीलैंड में भारत के पांच सबसे बड़े टेस्ट स्कोर

स्कोर

मैदान

साल

720/9

बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन

2026

520

हैमिल्टन

2009

482

ऑकलैंड

1990

476/4 (पारी घोषित)

नेपियर

2009

438

बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन

2014

Team India highest total in New Zealand Records Rishabh Pant hundred Shubman Gill KL Rahul all stats records
पंत और गिल - फोटो : BCCI
टॉप-5 बल्लेबाजों के दम पर खड़ा हुआ रनों का पहाड़
वेलिंगटन टेस्ट में भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। पहली पारी में केएल राहुल ने शानदार 136 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल (98), यशस्वी जायसवाल (85), देवदत्त पडिक्कल (80) और ऋषभ पंत (128) ने बेहतरीन पारियां खेलकर कीवी गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

भारत ने की पाकिस्तान के 12 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने एक ऐसा दुर्लभ कीर्तिमान रच दिया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले केवल एक बार हुआ था। इस पारी में भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में से हर एक ने 80 या उससे अधिक रन बनाए।टेस्ट इतिहास में यह केवल दूसरा मौका है जब किसी टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों ने एक ही पारी में 80+ का स्कोर खड़ा किया है। इससे पहले 2014 में अबू धाबी टेस्ट में पाकिस्तान ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही (566/3 घोषित) यह कमाल किया था।

Team India highest total in New Zealand Records Rishabh Pant hundred Shubman Gill KL Rahul all stats records
ऋषभ पंत का शतक - फोटो : BCCI
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
पंत ने अपनी 128 रन की पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। पंत के नाम अब 108 छक्के हो गए हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मैकुलम तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी

छक्के

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

138

ऋषभ पंत (भारत)

108

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

107

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

100

टिम साउदी (न्यूजीलैंड)

98

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

98

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed