Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rishabh Pant Century in Wellington: First Indian Keeper to Score Test Hundreds in All SENA Countries IND vs NZ

पंत का ऐतिहासिक शतक: 17 महीने...14 पारियों के बाद लगाई सेंचुरी; किस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर बैटर बने?

Sun, 22 Nov 2026 05:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Nov 2026 05:11 AM IST
सार

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। SENA देशों में उनके शतकों की संख्या से लेकर बतौर विकेटकीपर टेस्ट में उनकी उपलब्धि तक, पंत ने दिग्गजों की सूची में अपनी जगह मजबूत की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खास रिकॉर्ड में अब उनसे आगे सिर्फ दो दिग्गज हैं?

विज्ञापन
Rishabh Pant Century in Wellington: First Indian Keeper to Score Test Hundreds in All SENA Countries IND vs NZ
ऋषभ पंत का शतक - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। यह पंत के टेस्ट करियर का नौवां शतक है, जो 14 पारियों के लंबे इंतजार के बाद आया है। पंत ने इसी के साथ कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए। 
विज्ञापन


चिर-परिचित अंदाज में पूरा किया शतक
ऋषभ पंत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर पहले चौका लगाया और फिर अगली ही गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने क्रीज से बाहर निकलकर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। शतक पूरा करते ही पंत ने आंखें बंद कर कुछ पल के लिए ऊपर देखा, मानो भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हों। ध्रुव जुरेल ने उनके पास आकर दो बार गले लगाया। ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी और कोच भी खड़े होकर तालियां बजाने लगे। जश्न के दौरान पंत ने अपने बल्ले को चूमा और उसकी ओर फ्लाइंग किस भी किया। भारत ने पांच विकेट पर 601 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की बढ़त 233 रन की हो चुकी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

Rishabh Pant Century in Wellington: First Indian Keeper to Score Test Hundreds in All SENA Countries IND vs NZ
ऋषभ पंत का शतक - फोटो : BCCI
14 पारियों बाद खत्म हुआ शतक का सूखा
अपने 53वें टेस्ट मैच और 91वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए पंत ने यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले (लीड्स) में (अपनी 77वीं पारी के दौरान 118 रन) लगाया था। वेलिंगटन में शतक पूरा करने के साथ ही पंत के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में नौ शतक हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने 22 अर्धशतक भी लगाए हैं।
विज्ञापन

Rishabh Pant Century in Wellington: First Indian Keeper to Score Test Hundreds in All SENA Countries IND vs NZ
ऋषभ पंत का शतक - फोटो : BCCI
दिग्गज एशियाई बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हुए पंत
वेलिंगटन में शतक लगाते ही ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA), चारों देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह चारों SENA देशों में टेस्ट शतक जड़ने वाले एशिया के महज नौवें और भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इस ऐतिहासिक सूची में पंत से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा, विराट कोहली और केएल राहुल का नाम शामिल है। केएल राहुल ने भी इसी टेस्ट में शतक लगाकर इस लिस्ट में नाम दर्ज कराया था।
विज्ञापन

Rishabh Pant Century in Wellington: First Indian Keeper to Score Test Hundreds in All SENA Countries IND vs NZ
ऋषभ पंत का शतक - फोटो : BCCI
SENA देशों में पंत के कितने शतक?
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों में कुल सात शतक लगाए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चार शतक इंग्लैंड में आए हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने एक, दक्षिण अफ्रीका में एक और न्यूजीलैंड में एक शतक लगाया है।

ऋषभ पंत का देश के हिसाब से टेस्ट में प्रदर्शन

देश

मैच

पारी

शतक

अर्धशतक

सर्वोच्च स्कोर

रन

ऑस्ट्रेलिया

12

21

1

3

159*

879

बांग्लादेश

2

3

0

1

93

148

इंग्लैंड

13

24

4

5

146

1035

भारत

16

26

2

10

109

1191

न्यूजीलैंड

4

6

1

1

100*

215

दक्षिण अफ्रीका

3

6

1

0

100*

186

श्रीलंका

2

3

0

2

66

168

वेस्टइंडीज

2

3

0

0

27

58

Rishabh Pant Century in Wellington: First Indian Keeper to Score Test Hundreds in All SENA Countries IND vs NZ
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
घर से बाहर पंत के कितने शतक?
घर से बाहर टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में पंत सात शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 10 शतक लगाए हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में बतौर नामित विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में पंत नौ शतकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में गिलक्रिस्ट 17 और एंडी फ्लावर 12 शतकों के साथ उनसे आगे हैं।

घर से बाहर टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी

पारियां

शतक

एडम गिलक्रिस्ट

62

10

ऋषभ पंत

65

7

एंडी फ्लावर

51

6

लेस एम्स

39

5

मुशफिकुर रहीम

41

4


बतौर नामित विकेटकीपर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी

शतक

एडम गिलक्रिस्ट

17

एंडी फ्लावर

12

ऋषभ पंत

9

लेस एम्स

8

Rishabh Pant Century in Wellington: First Indian Keeper to Score Test Hundreds in All SENA Countries IND vs NZ
ऋषभ पंत - फोटो : IANS
गिलक्रिस्ट और बेयरस्टो के एलीट क्लब में शामिल हुए पंत
वेलिंगटन में शतक जड़ने के साथ ही ऋषभ पंत चारों SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टेस्ट शतक लगाने वाले विश्व क्रिकेट के महज तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस ऐतिहासिक सूची में पंत से पहले केवल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ही यह कारनामा कर पाए हैं। अब इस खास क्लब में भारत की ओर से ऋषभ पंत का नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed