फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Lok Sabha Election Live: दोपहर तीन बजे तक चंडीगढ़ में 62.8 और पंजाब में 55.20 फीसदी मतदान

Sat, 01 Jun 2024 07:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 07:06 PM IST
खास बातें

Punjab Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting: पंजाब की सभी लोकसभा  सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। पंजाब में इस बार प्रमुख रूप से चार दलों के 52 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, लेकिन कई सीटों पर बहुकोणीय होने के चलते मुकाबला रोचक बना हुआ है। पढ़ें मतदान का पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Punjab  Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting Live 7th Charan Chunav On 13 Seats Amritsar News in Hindi
पंजाब में मतदान आज - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:05 PM, 01-Jun-2024

मतदान समय समाप्त

चंडीगढ़ और पंजाब में मतदान का समय समाप्त हो गया है। 
05:42 PM, 01-Jun-2024

चंडीगढ़ में पांच बजे तक 62.8 फीसदी मतदान 

चंडीगढ़ में शाम पांच बजे तक 62.8 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं पंजाब में 55.20 फीसदी मतदान हो चुका है। 
विज्ञापन
05:04 PM, 01-Jun-2024

पंजाब के सीईओ ने दिया वोट

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने सेक्टर 39 सी, चंडीगढ़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
04:52 PM, 01-Jun-2024

आप का दावा-कांग्रेस ने दिया समर्थन, बिट्टू का वार, वड़िंग का इनकार

लुधियाना के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के बेटे ने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनके घर आए थे, चाय पी और अपना समर्थन पप्पी को दे दिया। इस पर भाजपा के रवनीत बिट्टू ने कहा कि वे तो पहले ही कह रहे थे कि आप और कांग्रेस अंदरखाते आपस में मिले हुए हैं। इसके बाद राजा वड़िंग ने वीडियो जारी करके इन चर्चाओं का खंडन किया और साफ किया कि वे अभी भी चुनाव मैदान में हैं और उन्होंने किसी को भी समर्थन नहीं दिया है। जनता ऐसी नापाक हरकतें करने वालों का सबक सिखाएगी। 
04:34 PM, 01-Jun-2024

बुजुर्ग को मृत बता काटा वोट

कपूरथला में पोलिंग स्टेशन के बाहर बुजुर्ग गले में तख्ती डालकर पहुंचा। 72 वर्षीय बुजुर्ग अरुण जलोटा ने तख्ती पर राष्ट्रपति से वोटिंग के अधिकार को बहाल करने की मांग की है। बुजुर्ग पिछले काफी वर्षों से वोट डालता रहा था, लेकिन इस बार गलती के कारण उसका यह अधिकार छिन गया। बुजुर्ग के अनुसार उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई थी, लेकिन वोट बनाने और काटने के समय गलती से उसको मृत घोषित कर उसकी वोट काट दी गई। जिस से वह इस बार वोट नहीं कर पाया।
03:44 PM, 01-Jun-2024

मलोया बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा

चंडीगढ़ के मलोया पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस पार्टी के पोलिंग एजेंट को खाना नहीं देने दे रही। वहीं भाजपा के लोगों को खुली छूट दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:34 PM, 01-Jun-2024

पंजाब में 46.38 फीसदी मतदान

चंडीगढ़ में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में दोपहर 3 बजे तक 46.38 फीसदी मतदान हुआ है।
03:33 PM, 01-Jun-2024

चंडीगढ़ में 52.61 फीसदी मतदान

चंडीगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 52.61 फीसदी मतदान हुआ है।
02:51 PM, 01-Jun-2024

जालंधर में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच धक्का मुक्की

जालंधर वेस्ट हलके में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई है। हालांकि मामले को मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुलझा लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। 
02:01 PM, 01-Jun-2024

लखोवाल में युवक की हत्या के विरोध में वोटिंग का बहिष्कार

अजनाला के गांव लखोवाल में युवक की गोली मार कर हत्या करने के विरोध में लोगों ने मतदान का बायकाट कर दिया। सरपंच ने गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाई कि कोई वोट नहीं देगा। पोलिंग स्टेशनों पर स्टाफ तो बैठा, लेकिन कोई पहुंचा नहीं। वहीं अजनाला में राजियां गांव के 100 नंबर बूथ में मशीन खराब हो गई। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं अमृतसर सेंट्रल हल्के के 12 नंबर बूथ की मशीन बंद हो गई है।


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed