Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali: Ragging crosses all limits at medical college; juniors forced to strip and made to dance in a room

पाली: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की हदें पार, जूनियर्स के जबरन उतरवाए कपड़े, कमरे में कराया डांस

Mon, 09 Nov 2026 06:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Nov 2026 06:31 AM IST
सार

पाली के रामासिया स्थित महाराणा प्रताप मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार सीनियर्स ने जूनियर्स के जबरन कपड़े उतरवाकर डांस कराया और विरोध करने पर गाली-गलौज की। एनएमसी ने कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा है।

 

विज्ञापन
Pali: Ragging crosses all limits at medical college; juniors forced to strip and made to dance in a room
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामासिया स्थित महाराणा प्रताप मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के जूनियर छात्रों के साथ सीनियर छात्रों द्वारा गंभीर रैगिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रों ने नेशनल मेडिकल कमीशन को ईमेल भेजकर सीनियर छात्रों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को कमरे में बुलाकर जबरन कपड़े उतरवाए और डांस कराया। इसके साथ ही परिसर में जब भी सीनियर मिलें, सिर झुकाकर 'बॉस' कहकर संबोधित करने के लिए विवश किया गया। कपड़े उतारने से मना करने पर पीड़ित छात्रों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया।

विज्ञापन

कार्रवाई न होने से छात्रों में दहशत

विज्ञापन

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को 24 अक्तूबर को यह शिकायत मिली थी। आयोग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को 24 घंटे में कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने का निर्देश जारी किया था। हालांकि, 12 दिन बीत जाने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पीड़ित छात्रों की पहचान उजागर न होने की बात कहकर कॉलेज प्रबंधन ने बिना जांच किए ही फाइल बंद कर दी। इस प्रशासनिक उपेक्षा के कारण 2026 बैच के प्रथम वर्ष के छात्रों में डर का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक शिकायत के साथ कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डांडिया कार्यक्रम से शुरू हुई रैगिंग
आयोग के आदेश पर कॉलेज प्रशासन ने प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों को रैगिंग से बचाने के लिए 28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक सीनियर छात्रों की कक्षाएं निलंबित रखी थीं। लेकिन 12 अक्तूबर को कक्षाएं पुनः शुरू होते ही स्थिति फिर बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में आयोजित नवरात्र डांडिया कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्रों ने दोबारा रैगिंग करना शुरू कर दिया और जूनियर्स को प्रताड़ित करने लगे।

दो साल पहले भी सामने आई थी बर्बरता
इस मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2022 में 2018 और 2019 बैच के सीनियर छात्रों ने 2020 बैच के जूनियर्स को देर रात एक बजे मुर्गा बनाकर बुरी तरह पीटा था। उस समय कई छात्रों के गुप्तांगों पर लात मारी गई थी, जिससे एक छात्र अचेत हो गया था। उस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने 2018 बैच के 14, 2019 बैच के 25 और 2020 बैच के नौ छात्रों को निलंबित किया था।

कॉलेज प्रशासन का पक्ष
मामले पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी सुथार ने बताया कि आयोग से शिकायत का ईमेल प्राप्त हुआ है, लेकिन उसमें शिकायतकर्ता छात्रों के नाम नहीं लिखे हैं। नाम न होने के कारण किसी विशिष्ट व्यक्ति के विरुद्ध सीधी कार्रवाई करना संभव नहीं हो पा रहा है। फिर भी छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है और एंटी-रैगिंग कमेटी को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed