Punjab Budget 2022 Live: कोई नया कर नहीं, एक जुलाई से फ्री बिजली; यहां पढ़ें मान सरकार के पहले बजट में क्या-क्या
{"_id":"62b9346e10ee1b681b313d2a","slug":"punjab-budget-2022-present-in-assembly-live-first-budget-of-bhagwant-mann-government","type":"live","status":"publish","title_hn":"Punjab Budget 2022 Live: कोई नया कर नहीं, एक जुलाई से फ्री बिजली; यहां पढ़ें मान सरकार के पहले बजट में क्या-क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 27 Jun 2022 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Jun 2022 03:36 PM IST
खास बातें
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया। अभी तक सरकार अंतरिम बजट पर चल रही थी। बजट पेपरलेस था। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने दावा किया है कि मान सरकार ने यह बजट आम लोगों की सलाह पर तैयार किया है। जानें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
बजट पेश करते पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:09 PM, 27-Jun-2022
बजट पेश करने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
बजट पेश किए जाने के बाद सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ लंच किया।
01:42 PM, 27-Jun-2022
महिलाओं को एक हजार रुपये के वादे का जिक्र नहीं
महिलाओं को एक हजार रुपये देने के वादे को पूरा न करने पर हरपाल चीमा ने कहा कि आर्थिक हालात ठीक होते ही इस वादे को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
01:10 PM, 27-Jun-2022
पंजाब सरकार का बजट पेश
वित्तमंत्री ने बजट भाषण खत्म कर दिया है।
01:10 PM, 27-Jun-2022
स्मार्ट सिटी मिशन के लिए अलग से प्रावधान
लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और सुल्तानपुर लोधी स्मार्ट सिटी मिशन के लिए बजट में 1131 करोड़ रुपये अलग से रखा गया है।
01:09 PM, 27-Jun-2022
सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा
परिवहन माफी को समाप्त कर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा। पंजाब में 45 नए बस स्टैंड का निर्माण और पनबस और पीआरटीसी के 61 बस स्टैंडों का नवीनीकरण किया जाएगा।
मोहाली में बनेगा डॉ. बीआर अंबेडकर भवन
मोहाली में डॉ. बीआर अंबेडकर भवन की स्थापना की जाएगी, जहां अनुसूचित जाति से संबंधित कल्याणकारी योजनाएं प्रदान करने वाले सभी कार्यालय एक छत के नीचे होंगे। मोहाली में 10 करोड़ रुपये की लागत से जल भवन का निर्माण होगा।
01:04 PM, 27-Jun-2022
कोई नया टैक्स नहीं
पंजाब बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
01:01 PM, 27-Jun-2022
राजस्थान फीडर की लाइनिंग के लिए 780 करोड़ का प्रावधान
राजस्थान फीडर और सरहिंद फीडर नहर की लाइनिंग के लिए बजट में 780 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
कंडी क्षेत्र को बड़ी राहत
कंडी क्षेत्र को सरकार ने बड़ी राहत दी है। यहां रहने बाले लोगों के यातायात को सुगम बनाने के लिए बठिंडा से पठानकोट तक एक नया हाईवे बनाया जाएगा। साथ ही सड़कों और सरकारी इमारतों के रख रखाव के लिए बजट में 2102 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
12:52 PM, 27-Jun-2022
बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 23 हजार करोड़ का बजट
प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 23468 करोड़ का बजट रखा गया है। राज्य की कुल बिजली सब्सिडी 15,845.89 करोड़ रुपये होगी। वहीं ग्रामीण विकास के लिए 3003 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है।
स्कूली शिक्षा को लेकर बड़ा फैसला
प्रदेश के 100 मौजूदा स्कूलों को प्रतिष्ठित स्कूलों के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। ये स्कूल प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक संयुक्त स्कूल होंगे और डिजिटल क्लासरूम, पूरी तरह से सुसज्जित लैब, व्यावसायिक प्रशिक्षण सुविधाओं और प्रशिक्षित फैकल्टी जैसे उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे से लैस होंगे।
12:50 PM, 27-Jun-2022
शहीदों के परिजनों को मिलेगा एक करोड़
शहीदों के परिजनों को 50 लाख के बजाय एक करोड़ देने के लिए 130 करोड़ का बजट रखा गया है। बीते साल के मुकाबले बजट में 11 फीसदी इजाफा किया गया है।
पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए 108 करोड़ का बजट
पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए 108 करोड़ रखे गए हैं। सभी जिलों में साइबर क्राइम सेल बनाने को 30 करोड़ का बजट रखा गया है।
12:49 PM, 27-Jun-2022
डोर स्टेप सर्विसेज शुरू होंगी
सरकार दिल्ली की तर्ज पर डोर स्टेप सर्विसेज शुरू करेगी।
हर जिले में खुलेगा सीएम ऑफिस
जन जन तक मुख्यमंत्री की पहुंच हो सके, इसके लिए राज्य के प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री आफिस खोले जाएंगे।