Punjab election 2022: पंजाब में 68.03 फीसदी मतदान, मतदाताओं ने पिछले चुनाव से 10 प्रतिशत कम दिखाया उत्साह
{"_id":"6211872e7fbbe967b10bcef7","slug":"punjab-assembly-election-2022-live-updates-voting-timing-district-wise-vote-percentage-117-total-seats-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab election 2022: पंजाब में 68.03 फीसदी मतदान, मतदाताओं ने पिछले चुनाव से 10 प्रतिशत कम दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 20 Feb 2022 07:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:38 PM IST
खास बातें
Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022 Polling Live Updates: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद करेंगे। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में खड़े लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:12 PM, 20-Feb-2022
पंजाब विधानसभा के लिए रविवार को 68.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो 2017 के रिकॉर्ड मतदान (78.62 फीसदी) के मुकाबले करीब 10 (9.59) फीसदी कम रहा। यह मतदान चुनाव आयोग द्वारा स्थापित किए गए 24689 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक दर्ज किया गया, जबकि विभिन्न मतदान केंद्रों में शाम 6 बजे के बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी थीं। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 1304 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका भाग्य का फैसला 10 मार्च को मतगणना के साथ सामने आएगा।
08:57 PM, 20-Feb-2022
गुरदासपुर में छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्वक रहा मतदान
गुरदासपुर में मतदान के दौरान छिटपुट घटनाएं ही घटित हुईं। डेरा बाबा नानक में गुरदासपुर के विधानसभा क्षेत्र दीनानगर के गांव रामनगर, गुरदासपुर के थाना तिब्बड़ के तहत आते गांव बब्बेहाली व गांव औजला, कादियां तथा श्री हरगोबिंदपुर में छिटपुट घटनाएं घटित हुईं हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स की तरफ से बीच बचाव करते हुए झगड़े को आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
गुरदासपुर जिले में सुबह सबसे पहली घटना 11 बजे डेरा बाबा नानक में अकाली दल व कांग्रेसी उम्मीदवार के वर्करों में घटित हुई। इसमें हाथापाई की नौबत पहुंच गई लेकिन इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कर दिया। इसी तरह श्री हरगोबिंदपुर तथा कादियां में भी बात हाथापाई तक पहुंची, दोपहर दो बजे विधानसभा क्षेत्र दीनानगर के रामनगर गांव में दो गुटों की आपसी खींचतान हुई, जिसमें दोनों तरफ से पगड़ियां उछालीं गईं। हालांकि यहां भी कोई बड़ी हिंसक घटना घटित नहीं हुई।

07:38 PM, 20-Feb-2022
फरीदकोट जिले के तीन क्षेत्रों में बंपर वोटिंग
फरीदकोट के तीन विधानसभा क्षेत्रों फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो में बंपर वोटिंग हुईं। शाम पांच तक करीब 66.53 प्रतिशत मतदान हुआ। डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी ने अमन शांति के साथ मतदान प्रक्रिया सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। डीसी ने बताया कि कुल 511 बूथों में से 24 मॉडल बूथ, 7 पिंक बूथ (महिला) व 3 दिव्यांग संचालित बूथ बनाए गए थे।
सरकारी बरजिंदरा कॉलेज के बूथ में सभ्याचारक माहौल था। यहां महिलाओं ने गिद्दा डालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा पहली बार मतदान करने वालों को गुलाब का फूल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार फरीदकोट में 67 प्रतिशत, कोटकपूरा में 65.90 प्रतिशत व जैतो में 66.67 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि जिले के तीनों क्षेत्रों फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो में क्रमवार 12,12 व 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।
कैप्टन के हलके में सबसे कम 63.3 फीसदी मतदान
पटियाला जिले के आठ विधानसभा हलकों में विधानसभा चुनावों के लिए करीब 72.5 फीसदी मतदान हुआ। खास बात यह रही है कि जिले में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पटियाला शहरी हलके में सबसे कम 63.3 फीसदी मतदान हुआ, जबकि सबसे अधिक घन्नौर में 78 फीसदी मतदान हुआ। डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी संदीप हंस ने बताया कि जिले के आठ विस हलकों में कुल 15 लाख 15 हजार 445 वोटर हैं। जानकारी के मुताबिक विधानसभा हलका नाभा में 76.3 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह से पटियाला देहात में 65 फीसदी और राजपुरा में 74.5 फीसदी, हलका घन्नौर मे सबसे अधिक 78 फीसदी, सन्नौर में 72.9 फीसदी, पटियाला शहरी में 63.3 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं समाना में 75.8, शुतराणा में 75.5 फीसदी मतदान हुआ।

लुधियाना की 14 सीटों पर शांतिपूर्वक हुआ मतदान
लुधियाना की 14 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 26,93,131 में से 16,60,764 वोटरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम छह बजे तक 61.7 फीसदी मतदान हुआ था। शहर की अंदरूनी छह विधानसभा सीटों पर लुधियाना वेस्ट में 49.30 फीसदी, सेंट्रल में 51, पूर्वी में 52.28, साउथ में 52.60, नॉर्थ में 55 और आत्म नगर में सबसे अधिक 56.50 फीसदी मतदान हुआ।
शहर की बाहरी आठ सीटों पर गिल में 56.60 फीसदी, खन्ना में 58, जगरांव में 61.14, दाखा में 61.39, साहनेवाल में 61.40, रायकोट में 64.90, पायल में 67 और समराला में सबसे ज्यादा 69.70 फीसदी मतदान हुआ। जिले में 2979 पोलिंग बूथ बनाए गए थे और हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। खन्ना सीट पर शिअद और भाजपा समर्थकों के बीच मामूली विवाद की खबरें मिलती रहीं लेकिन कोई बड़ी आपराधिक घटना सामने नहीं आई।

05:53 PM, 20-Feb-2022
पंजाब में भाजपा गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा: अमरिंदर सिंह
पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सुबह करीब साढ़े 11 बजे पत्नी सांसद परनीत कौर व बेटी जयइंद्र कौर के साथ सरकारी गर्ल्स कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। कैप्टन ने दावा किया कि पंजाब के विधानसभा चुनावों में भाजपा-पीएलसी और शिअद (संयुक्त) का गठजोड़ अच्छा प्रदर्शन करेगा।

05:33 PM, 20-Feb-2022
पंजाब में शाम पांच बजे तक 64.88 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान सरदूलगढ़ में हुआ। यहां पर 83.45 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं सबसे कम लुधियाना सेंट्रल 51 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:10 PM, 20-Feb-2022
बठिंडा में वोटर स्लिप की आड़ में कांग्रेसी पार्टी का प्रचार करने का आरोप
बठिंडा शहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार व मौजूदा वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के समर्थकों की तरफ पोलिंग बूथ के 200 मीटर दूर उम्मीदवारों की तरफ से अपने पार्टी के लगाएं गए पोलिंग टेंट पर वोटरों को दी जाने वाली वोटर स्लिप पर बादल का प्रचार किया जा रहा था। शिकायत पर एक्शन लेते हुए फ्लाइंग स्कवाड टीम के इंचार्ज अमनदीप सिंह सेखो मौके पर पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की वोटर स्पिल वाली मशीन को अपने कब्जे में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को लिखित शिकायत दी।04:59 PM, 20-Feb-2022
फिल्म अभिनेत्री माही गिल और भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर मामला दर्ज
फिरोजपुर थाना कैंट पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री माही गिल और फिरोजपुर शहरी हलके के भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के बेटे अनुमीत सिंह सोढ़ी उर्फ हीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर छावनी के आजाद चौक पर ग्यारह फरवरी को भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के हक में रैली की गई थी। रैली को स्टेज पर प्रत्याशी का बेटा अनुमीत सिंह सोढ़ी और अभिनेत्री माही गिल संबोधित कर रही थी। दोनों के साथ बीस अन्य लोग थे। जांच पर पता चला कि इन्होंने आजाद चौक पर रैली करने के लिए जिला चुनाव आयोग से आज्ञा नहीं ली थी।04:50 PM, 20-Feb-2022
अमृतसर में सुबह दो युवकों की हत्या
अमृतसर शहर में रविवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने चित्रा टाकीज चौक के पास दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। जख्मी युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।04:25 PM, 20-Feb-2022