फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Panchayat Election 2022 Live: गढ़ी सिसाना में 1 वोट से जीती कविता, रिढाऊ में महिलाओं की प्रत्याशी जीती

Sat, 12 Nov 2022 09:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 09:45 PM IST
खास बातें

पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को नौ जिलों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान हो  हुआ। अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 81.1 प्रतिशत मतदान हुआ। छिटपुट हिंसक घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।  12519 सीटों पर 35229 उम्मीदवार के लिए वोट पड़े।

विज्ञापन
Haryana Panchayat Election 2022 Voting Live Updates Polling For Phase 2 Begins in 9 Districts News in Hindi
कविता और राखी की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

09:55 PM, 12-Nov-2022
हरियाणावासी ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव के मुकाबले पंच और सरपंच चुनने में अधिक रूचि दिखा रहे हैं। दूसरे चरण के 9 जिलों में शनिवार को 81.1 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। छिटपुट हिंसक घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत में कुल 12519 सीटों पर 35229 उम्मीदवार के लिए वोट पड़े। सरपंच के 2555 पदों के लिए 10858 और पंच के 8607 पदों के लिए 18418 उम्मीदवारों में कांटे का मुकाबला रहा। कुल 48 लाख 67 हजार 132 मतदाताओं में से 38 लाख 43 हजार 288 गांवों की सरकार चुनने में भागीदार बने। रात को ही पंच सरपंच के परिणाम घोषित कर दिए गए। ग्रामीण मतदाताओं का पंच-सरपंच चुनने में ज्यादा उत्साह है।
09:36 PM, 12-Nov-2022

एक वोट से जीती कविता

सोनीपत के खरखौदा ब्लॉक के गांव गढ़ी सिसाना में एक वोट से प्रत्याशी कविता को विजय घोषित किया गया है। कई दौर की मतगणना के बाद विवाद बढ़ने पर पोलिंग पार्टी ने पोलिंग कक्ष को बंद कर लिया और प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। पोलिंग पार्टी की तरफ से जब प्रत्याशियों को हस्ताक्षर करने की बात कही तो एक वोट से हार रही प्रत्याशी राजी देवी ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण पोलिंग स्टेशन के बाहर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और खुद एएसपी डा. मयंक गुप्ता व थाना प्रभारी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आला अधिकारियों की मौजूदगी में कविता को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
09:34 PM, 12-Nov-2022
कुरुक्षेत्र के गांव झांसा के सरपंच पवन गाबा ने इस तरह मनाया जीत का जश्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र के गांव झांसा के सरपंच पवन गाबा को चुना गया।
09:09 PM, 12-Nov-2022
सोनीपत में विधायक मोहन लाल के गांव बडौली से मनीषा ने 166 वोट से जीत दर्ज की है। 
09:08 PM, 12-Nov-2022

कुरुक्षेत्र के गांवों का हाल

  • बाबैन - संजीव सिंगला
  • रामसरन माजरा - रीना देवी
  •  घिसरपड़ी - नेहा रानी
  • फालसंडा रांगडान - गीता देवी
  •  फालसंडा जाटान - नरेश कुमारा
  •  धनानी - सुखश्याम सैनी
  •  बेरथला - संदीप चहल
  •  सुनारियों - विक्रम सिंह
  •  बीड़ कालवा - शिल्पा सैनी
  •  कालवा - जसदीप  विर्क
  •   बेरथली - संदीप सिंह
  •  बुहावा - संजीव कुमार
  •  बुहावी - रीटा कश्यप
  •   लखमड़ी - सतपाल सिंह
  •  बीड़ मंगौली - लज्जा राम सैनी
08:28 PM, 12-Nov-2022

पूर्व मंत्री की पुत्रवधू भी जीती

विजेता राखी, सरोज, राजू व मंजीत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत के गांव पिपली खेड़ा से पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक की पुत्रवधू उषा मलिक ने 238 वोट से जीत दर्ज की है। वहीं सोनीपत के ही गांव रिढाऊ में महिलाओं द्वारा बनाई गई प्रत्याशी राखी ने 366 वोट से जीत दर्ज की है। गांव में पुरुषों ने एक महिला पर सर्व सम्मति बना ली थी। जिसका महिलाओं ने विरोध किया था। उन्होंने अपनी तरफ से राखी को प्रत्याशी घोषित किया था। बाद में चुनाव कराने की सहमति बनी थी। 
गांव ठरू से सरोज बाला 271 वोट से जीती हैं। वहीं गांव सोनीपत के गांव छिछड़ाना से राजू ने 1078 वोट प्राप्त कर 490 वोट से जीत हासिल की है। गांव के सरपंच प्रत्याशी दलवीर की 2 दिन पहले हत्या कर दी गई थी। सोनीपत के गांव कुराड से मंजीत 499 वोट से जीते हैं। गांव जाखौली में गीतेश चौहान ने 1169 वोट से जीत दर्ज की।  गांव दातोली से गीता देवी 506 वोट से जीती है। गांव मुरथल से रामेश्वर ने 332 मतों से जीत दर्ज की। गांव खेवड़ा से बहादुर सिंह ने 472 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:12 PM, 12-Nov-2022
सोनीपत के गांव मलिकपुर विक्की टांक 175 वोट से जीते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं सोनीपत के गांव मलिकपुर में विक्की टांक 175 वोट से जीते हासिल की है। 
07:53 PM, 12-Nov-2022

नाहरी गांव से पूजा ने 222 वोट से जीतीं

सोनीपत के नाहरी गांव से पूजा ने 222 वोट से जीत हासिल की है। 
07:40 PM, 12-Nov-2022
छह बजे तक मतदान पूरा होने के बाद अब सरपंच व पंच के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। सोनीपत में गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी के गांव शेखपुरा से कर्मबीर ने 186 वोट से जीते हासिल की है।
06:33 PM, 12-Nov-2022

सोनीपत में 6 बजे तक 73.5 प्रतिशत मतदान

  • कुल वोट : 767793
  • डाले गए वोट : 564058
  • मतदान हुआ : 73.5 %
  • सबसे अधिक गन्नौर : 78.7%
  • सबसे कम मुंडलाना : 67.2%
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed