{"_id":"6b043871a1718687c30d0f53","slug":"the-minister-listened-to-peoples-problems-at-a-public-interaction-event-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108232-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जनसंवाद कार्यक्रम में मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जनसंवाद कार्यक्रम में मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। सामुदायिक भवन फर्रुखनगर में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में फर्रुखनगर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इससे पहले उन्होंने विकास कार्यों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने नगरपालिका, पुलिस, बिजली, पंचायती राज, जन स्वास्थ्य एवं जल विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। इनमें नगरपालिका की व्यवस्थाओं, स्थानीय पुलिस से जुड़ी समस्याओं, बिजली आपूर्ति, पेयजल, ग्रामीण विकास और अन्य जनहित के मुद्दे शामिल रहे। लोगों ने अपनी समस्याएं रखते हुए उनके जल्द समाधान की मांग की। मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें और शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का समाधान करना रहा।
विज्ञापन
पोल लाइटों का किया उद्घाटन
कैबिनेट मंत्री ने फर्रुखनगर के मुख्य मार्गों पर लगाई गई पोल लाइटों का उद्घाटन भी किया। इन लाइटों के शुरू होने से मुख्य मार्गों पर रात्रि के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लोगों ने मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए इस कार्य का स्वागत किया। ब्राह्मण सभा के प्रधान कृष्ण पंडित, मार्किट कमेटी चेयरमैन दौलतराम, उप चेयरमैन कंवरपाल, सरपंच एसोसिएशन प्रधान धर्मपाल, यादव कल्याण सभा के अध्यक्ष मा जीतराम, जेपी यादव, महाबीर मास्टर, कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी, उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, पार्षद डॉ बलजीत सैनी, रामबीर यादव, गांवों के सरपंच, पंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।