PU Protest: पंजाब यूनिवर्सिटी में ट्रैक्टर-झंडे लेकर घुसे किसान जत्थेबंदियों के लोग, HSA करेगा प्रदर्शन
{"_id":"69114c7473d49201ce0d702d","slug":"panjab-university-protest-today-announcement-of-senate-election-dates-chandigarh-police-all-update-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PU Protest: पंजाब यूनिवर्सिटी में ट्रैक्टर-झंडे लेकर घुसे किसान जत्थेबंदियों के लोग, HSA करेगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 10 Nov 2025 06:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:32 PM IST
खास बातें
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र सीनेट में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। हालांकि केंद्र इसकी नोटिफिकेशन वापस ले चुका है, लेकिन अब छात्र सीनेट चुनाव की तारीख तय होने तक प्रदर्शन कर रहे हैं। आज पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन की काॅल है। इससे पहले देर रात तक खूब हंगामा हुआ। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
ट्रैक्टर लेकर पीयू में घुसे कई लोग।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:05 PM, 10-Nov-2025
मोर्चा की घोषणा- अनिश्चितकालीन चलेगा धरना
पंजाब विश्वविद्यालय में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे हरियाणा के किसानों को मनीमाजरा पुलिस ने रोक दिया है। मनीमाजरा सीमा पर हरियाणा से आ रहे करीब 20 किसानों को फन रिपब्लिक से पीछे वाले बैरियर से पड़कर मनीमाजरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। उधर, पीयू में धरने पर लाउड स्पीकर को पुलिस ने बंद करवा दिए हैं। पंजाब विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा ने घोषणा की है कि उनका यह धरना अनिश्चितकालीन समय तक चलेगा।03:27 PM, 10-Nov-2025
पीयू पंजाब की, पर एचएसए ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
पंजाब यूनिवर्सिटी की हिन्दुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन के हरियाणा के रहने वाले युवा भी प्रदर्शन को तैयार हैं। पीयू पंजाब की है, इस बात का विरोध शुरू हो गया है। सूत्रों ने बताया कि एचएसए पार्टी इस बात का विरोध करने के लिए शाम 6 बजे गेट नंबर 1 से विरोध प्रदर्शन करेगी। उनका कहना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी हरियाणा, हिमाचल और सभी राज्यों से आए छात्रों की है। उन्होंने कहा कि हर विरोध में वह साथ हैं, लेकिन पीयू पंजाब की है, इसका वह खुलकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
03:15 PM, 10-Nov-2025
किसान जत्थेबंदियों के लोग पीयू में घुसे
किसान जत्थेबंदियों के लोग हाथों में झंडे लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में घुस गए हैं।02:21 PM, 10-Nov-2025
गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की चेतावनी
पीयू बचाओ मोर्चा ने गेट नंबर 2 से सुबह 10 बजे गिरफ्तार किए लोगों को एक घंटे के अंदर रिहा करने की चेतावनी दी है।01:57 PM, 10-Nov-2025
किसान जत्थेबंदियां मोहाली से चंडीगढ़ में घुसी
पीयू में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मोहाली की तरफ से किसान जत्थेबंदियां चंडीगढ़ में दाखिल हो गई हैं।01:53 PM, 10-Nov-2025
एमएलए रोपड़ का आईफोन चोरी
प्रदर्शन के दाैरान दिनेश चड्ढा एमएलए रोपड़ का आईफोन 16 प्रो फोन चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 10-Nov-2025
मोहाली में किसान यूनियन ने लगाया धरना
मोहाली फेज छह में किसान जत्थेबंदियों ने धरना लगाकर सड़क को जाम कर दिया गया है। तीनों तरफ से वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया है।12:44 PM, 10-Nov-2025
आईजी पुष्पेंद्र कुमार पहुंचे
आईजी पुष्पेंद्र कुमार भी पीयू गेट नंबर 1 पर पहुंचे।12:10 PM, 10-Nov-2025
सेक्टर 15 से लोगों की भीड़ गेट नंबर एक से जबरन अंदर घुसी
चंडीगढ़ सेक्टर 15 मार्किट में प्रोटेस्ट के सपोर्ट में पहुंचे हुए अलग अलग जत्थेबंदियों के सदस्य यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 1 की तरफ गए। एसएसपी भी यहीं मौजूद थी। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद भीड़ बेकाबू हुई और गेट तोड़कर अदंर घुस गए। कई निहंग जत्थेबंदियां भी साथ हैं।12:06 PM, 10-Nov-2025