फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest Live: किसान वापस लाैटे, सरवण सिंह पंधेर बोले-आंसू गैस और वाटर कैनन प्रयोग से 15 घायल

Sat, 14 Dec 2024 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 02:45 PM IST
खास बातें

पंजाब के किसान फरवरी से अपनी मांगों को लेकर शंभू बाॅर्डर पर बैठे हैं। किसान दो बार दिल्ली कूच का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था। आज फिर किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Kisan Andolan Today Live Updates Shambhu Border Security Delhi Chalo Farmers Prorest News in Hindi
किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

02:07 PM, 14-Dec-2024

किसान लाैट गए हैं

किसान वापस चले गए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अगली रणनीति जल्द ही बताएंगे।  
01:54 PM, 14-Dec-2024

आंसू गैस के 30 से ज्यादा गोले दागे गए

हरियाणा की तरफ से अभी तक 30 से ज्यादा आंसू गैस के गोले दागे जा चुके हैं। 15 से ज्यादा किसान जख्मी हो चुके हैं।
विज्ञापन
01:43 PM, 14-Dec-2024

किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ने का किया प्रयास

एक बार फिर से किसानों ने कुंडी डालकर बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने आंसू गैस और पानी का प्रयोग किया। दो किसान घायल हुए हैं। एम्बुलेंस से भेजा गया है।
01:29 PM, 14-Dec-2024

बजरंग पुनिया भी शंभू मोर्चे पर पहुंचे

बजरंग पुनिया भी किसान मोर्चे पर किसानों का साथ देने के लिए शंभू मोर्चे पर पहुंच चुके हैं।
01:25 PM, 14-Dec-2024

ड्रोन से छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले

हरियाणा की तरफ से ड्रोन द्वारा भी आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। इसमें एक किसान बुरी तरह ज़ख्मी हुआ है। प्रशासन के पास एम्बुलेंस भी खत्म हो गई। अब किसान अपनी प्राइवेट गाड़ियों से घायलों को अस्पताल ले जा रहे हैं।
01:24 PM, 14-Dec-2024

रुक-रुककर पानी की बाैछार

हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों पर रुक-रुककर पानी की बाैछार की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:14 PM, 14-Dec-2024

पुलिस पर गंदा पानी फेंकने का आरोप

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से गंदा पानी फेंका जा रहा है। केमिकल वाला स्प्रे किया जा रहा है। 
12:58 PM, 14-Dec-2024

किसानों में भगदड़

पुलिस की कार्रवाई से किसानों में भगदड़ मच गई है। कई किसानों के घायल होने की सूचना है।



12:45 PM, 14-Dec-2024

किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग

पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया है। इसके अलावा आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। इसमें एक किसान घायल हो गया है। 



12:16 PM, 14-Dec-2024

किसान-पुलिस फिर आमने-सामने

किसान आगे जाने के लिए रास्ता मांग रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि किसान दिल्ली जाने की अनुमति दिखाएं और आगे जाएं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed