फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest Live: 12वें दिन आई राहत की खबर, खुलने लगे बॉर्डर, टिकरी और कुंडली से बैरिकेड हटाए

Sat, 24 Feb 2024 06:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Feb 2024 06:50 PM IST
खास बातें

Kisan Andolan News Live Updates: संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा की ओर से 24 फरवरी की शाम को शहीद शुभकरण सिंह और अन्य तीन शहीद किसानों की स्मृति में कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा। 25 फरवरी को शंभू एवं खनौरी बॉर्डर पर देशभर के किसानों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
Kisan Andolan Today Live Updates Borders Secured Delhi Chalo Farmers Protest News in Hindi
खुलने लगे बॉर्डर - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

06:49 PM, 24-Feb-2024

शंभू पर किसानों ने जलाए कैंडल

शंभू बॉर्डर पर शनिवार शाम को किसानों ने कैंडल जलाए।

06:48 PM, 24-Feb-2024

किसानों के समर्थन में आए ओलंपियन बजरंग पूनिया 

किसान आंदोलन-2 में दिल्ली कूच के दौरान किसान युवा किसान की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने को लेकर ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है कि किसानों के साथ बर्बरता किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए सही नहीं हैं।

विदेशी धरती पर ओलंपिक की तैयारियों में जुटे पहलवान बजरंग पूनिया ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि 21 फरवरी को एक नौजवान किसान शहीद हो चुका है और दूसरा गंभीर है। हरियाणा-पंजाब की सीमा पर स्थित दाता सिंह वाला बॉर्डर से दिल्ली कूच के दौरान युवा किसान शुभकरण की मौत हो गई थी और प्रीतपाल सिंह घायल हुए थे।
विज्ञापन
04:57 PM, 24-Feb-2024

कुंडली और टीकरी बॉर्डर खुलने लगे

किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद 13 फरवरी को बंद किए गए नेशनल हाईवे-44 के सर्विस रोड को दिल्ली की सीमा से पुलिस ने खोलना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस सर्विस रोड पर चारों लेन को खोल रही है। जिनके खुलने से दिल्ली आवागमन में काफी मदद मिल सकेगी। कुंडली क्षेत्र के उद्योगपति, दुकानदार, व्यापारियों के साथ ही आसपास के लोग भी लंबे समय से मार्ग को खोले जाने की मांग कर रहे थे। सर्विस रोड खोले जाने से वाहन चालकों को काफी राहत मिल सकेगी।

बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर खुलने लगा है। बॉर्डर से बैरिकेड हटाए जा रहे हैं। 6 में से 5 लेयर की बेरिकेडिंग हटाई गई है केवल कंक्रीट की दीवार हटाना बाकी है। वहीं बहादुरगढ़ में सेक्टर 9 मोड़ से बैरिकेड नहीं हटाए जाएंगे।
03:51 PM, 24-Feb-2024

पंजाब का घायल किसान चंडीगढ़ रेफर

पंजाब व हरियाणा के दातासिंहवाला बार्डर पर तीन दिन पहले किसान व पुलिस के बीच हुई झड़प में घायल किसान संगरुर निवासी प्रीत पाल सिंह को डॉक्टरों ने शनिवार को रोहतक पीजीआई से चंडीगढ़ रैफर कर दिया। परिजनों का आरोप था कि प्रीत पाल सिंह का सही उपचार नहीं करवाया जा रहा है। वह डरा हुआ है। पीजीआई में दाखिल मरीज को लेकर पंजाब सरकार ने हरियाणा को पत्र लिखा था। कहा था कि मरीज को पंजाब के हवाले किया जाए, ताकि उसका सही ढंग से उपचार कराया जा सके। इतना ही नहीं परिजन शनिवार दोपहर किसानों को लेकर रोहतक पीजीआई पहुंचे। 

https://hyperlocal-source-video.amarujala.com/uploaded_videos/hyperlocal_videos/2024/02/24/1RDP5pW.mp4
03:27 PM, 24-Feb-2024

युवा किसान को हरियाणा पुलिस की अवैध हिरासत से छुड़ाने की मांग, हाईकोर्ट का नोटिस

खनौरी बॉर्डर से युवा किसान प्रीतपाल सिंह को हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध तरीके से गिरफ्तार करने, तय समय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश न करने और उचित इलाज मुहैया न करवाने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

हरियाणा व पंजाब सरकार के साथ ही दोनों राज्यों के डीजीपी को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही किसान की तलाश के लिए वॉरंट ऑफिसर नियुक्त करते हुए उसकी मेडिकल रिपोर्ट सोमवार को पेश करने का आदेश दिया है।
01:55 PM, 24-Feb-2024

संगरूर एससपी कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन

पंजाब कांग्रेस ने शनिवार को संगरूर के एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, एसएसपी जींद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:46 PM, 24-Feb-2024

खेड़ी चौपटा में किसानों ने फिर शुरू किया धरना

हिसार के खेड़ी चौपटा में किसानों तथा पुलिस के टकराव के बाद किसान संगठनों ने शनिवार को दोबारा से धरना शुरु कर दिया है। किसान संगठनों ने किसान नेता सुरेश कौथ, विकास सीसर के नेतृत्व में धरना शुरु किया। धरने की आगे की रणनीति तथा खनौरी बॉर्डर की ओर कूच करने के बारे में कोर कमेटी फैसला लेगी। शाम 3 बजे बाद कमेटी अपना निर्णय धरना स्थल पर सुनाएगी। धरना स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने अपने नाके लगाए हुए हैं। फिलहाल किसान आगे बढ़ने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। 
01:26 PM, 24-Feb-2024

हरियाणा में उपचाराधीन किसान को पंजाब को सौंपने की मांग

पंजाब के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन प्रीतपाल सिंह को पंजाब सरकार को सौंप दिया जाए, ताकि उन्हें पंजाब में मुफ्त इलाज मिल सके। वर्मा ने हरियाणा के मुख्य सचिव से हरियाणा में इलाज करा रहे किसी अन्य पंजाबी प्रदर्शनकारी किसान को पंजाब को सौंपने के लिए भी कहा है।

प्रितपाल के बड़े भाई जगबीर सिंह ने भी अपने भाई को पंजाब रेफर करने की मांग की है। जगदीश सिंह का कहना है कि उसका भाई खौफ में है। अब तक उसके जबड़े का ऑपरेशन नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि यहां उसके साथ कुछ हो ना जाए। परिवार भी चाहता है कि उसे पंजाब शिफ्ट कर दिया जाए। अपने मुंह का ऑपरेशन भी वह लुधियाना डीएमसी या चंडीगढ़ में ही करवाएगा। डॉक्टर ने उसे रेफर करने के लिए कह दिया था लेकिन पुलिस ने उसे नहीं जाने दिया। जगबीर सिंह का आरोप है कि पुलिस के अधिकारी उन्हें जाने नहीं दे रहे।
 
01:24 PM, 24-Feb-2024

युवाओं से की शांत रहने की अपील

शुक्रवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने वीडियो जारी करके नौजवानों को शांत रहने की अपील की है। डल्लेवाल ने कहा है कि कुछ ताकतें नौजवानों को उकसाकर शांर्तिपूर्ण ढंग से चल रहे किसान आंदोलन को हुल्लड़बाजी का रूप देना चाहती हैं, लेकिन नौजवानों को इनके उकसावे में न आकर शांत रहना है। 
12:45 PM, 24-Feb-2024

यूके की संसद में उठा किसानों का मुद्दा-डल्लेवाल

जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि किसानों का मुद्दा पहले यूएन और अब यूके की संसद में भी जोरदार ढंग से उठाया गया है। अगर फिर भी केंद्र सरकार ने किसानों के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेगी और उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तो दुनिया भर में भारत की बदनामी होगी। डल्लेवाल ने हरियाणा पुलिस की तरफ से पंजाब की सीमा में आकर किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में तोड़-फोड़ करने की भी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सीएम भगवंत मान से अपील की है कि किसानों की सुरक्षा करें।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed