Kisan Andolan Live: केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक बेनतीजा, अब रविवार को फिर से होगी वार्ता, MSP पर अड़े किसान
{"_id":"65cd76e456f6f5bef90e906a","slug":"kisan-andolan-third-day-live-updates-haryana-security-alert-shambhu-border-2024-02-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan Live: केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक बेनतीजा, अब रविवार को फिर से होगी वार्ता, MSP पर अड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 16 Feb 2024 01:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:57 AM IST
खास बातें
Farmer Protest Live Updates News in Hindi: किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। शाम को तय हुआ कि गुरुवार को एक बार फिर केंद्र किसानों से बात करेगा। तब तक किसानों ने आगे न बढ़ने का निर्णय लिया है। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
बैठक के बाद बाहर निकलते किसान नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:41 AM, 16-Feb-2024
किसान यूनियनों के साथ बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है, "आज सरकार और किसान यूनियनों के बीच बहुत सकारात्मक चर्चा हुई. किसान यूनियन द्वारा उठाए गए विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमने फैसला किया है कि अगली बैठक रविवार शाम 6 बजे होगी। हम सभी शांतिपूर्वक समाधान निकालेंगे।
#WATCH | Chandigarh: After the meeting with the farmer unions concluded, Union Minister Arjun Munda says, "Today, a very positive discussion happened between the government and the farmers' unions. Focusing on the topics highlighted by the farmers' union, we have decided that the… pic.twitter.com/mJpQ8LkGtj
— ANI (@ANI) February 15, 2024
01:34 AM, 16-Feb-2024
किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीसरी बैठक बेनतीजा रही है। बल प्रयोग पर किसानों ने विरोध जताया है। वहीं किसान एमएसपी पर अड़े हुए हैं। अगली वार्ता रविवार को होगी। किसानों और सरकार में तीसरे दौर की वार्ता खत्म हो गई है, किसान अगली बातचीत जल्दी चाह रहे थे।
विज्ञापन
01:27 AM, 16-Feb-2024
एमएसपी पर अड़े किसान, हरियाणा के बल प्रयोग पर जताई कड़ी आपत्ति
केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चल रही तीसरे दौर की बैठक वीरवार-शुक्रवार रात एक बजे तक जारी है। इस बैठक के शुरू होते ही किसानों ने हरियाणा सरकार और पुलिस की ओर से किए गए बल प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताई। इस पर केंद्रीय मंत्री उन्हें समझाते नजर आए। इसके बाद एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री लखीमपुर खीरी कांड समेत अन्य मांगों पर किसानों के साथ सहमत दिखे, लेकिन एमएसपी की कानूनी गारंटी पर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया।
12:39 AM, 16-Feb-2024
तीसरे दौर की बैठक में किसानों ने हरियाणा के बल प्रयोग पर जताया विरोध
किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार की ओर से की गई बैरिकेडिंग और किसानों पर बल प्रयोग का विरोध भी इस बैठक में जताया। किसानों ने दिल्ली का रास्ता खोलने की मांग भी की। इससे पहले भी 8 और 12 फरवरी को वार्ता हो चुकी है, जो कि बेनतीजा रहीं। किसानों की तरफ से एमएसपी की गारंटी और स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट ही मुख्य मांगें हैं। इससे पहले की बैठक में किसानों पर दर्ज पुलिस केस वापस लेने जैसी मांगों पर सहमति बन गई थी। दोनों पक्षों में बैठक शाम 5 बजे शुरू होनी थी, जिसके लिए किसान नेता समय पर मगसीपा भवन पहुंच गए, लेकिन ताज होटल में ठहरे केंद्रीय नेताओं के साथ मुख्यमंत्री मान एवं वित्त मंत्री हरपाल चीमा की बैठक के चलते केद्रीय नेता रात 8 बजे तक ही किसानों के साथ बैठक के लिए पहुंच सके।
11:48 PM, 15-Feb-2024
शंभू सीमा पर एक बार फिर टकराव की स्थिती बन गई। निहंग सिंह की पीठ में रबर की गोली लगी है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस फोर्स ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। बताया जाता है कि कुछ निहंग घग्गर के पुल पर बैरिकेड के पास जाकर पुलिसकर्मियों को ललकार रहे थे। समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा।


09:28 PM, 15-Feb-2024
कल पंजाब में प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी
भारत बंद के समर्थन में शुक्रवार को पंजाब में प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी। प्राइवेट बस ऑपरेटर ने यह ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:04 PM, 15-Feb-2024
किसानों के समर्थन में पंजाब कांग्रेस भी भारत बंद में शामिल
पंजाब कांग्रेस 16 फरवरी को भारत बंद के दौरान राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। अपने दिल्ली कूच आंदोलन के तहत इस समय हरियाणा की सीमाओं पर बैरिकेडिंग और बल प्रयोग के विरोध में किसान संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। वहीं, देशभर के किसान संगठनों द्वारा 16 फरवरी को भारत बंद की घोषणा की गई है। किसान बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ-साथ जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ते हुए एमएसपी पर गारंटी जैसे अधिकार भी मांग रहे हैं।इसके तहत, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से पीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें राज्य के किसानों के लिए न्याय की मांग की जाएगी।
08:58 PM, 15-Feb-2024

