फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan Live: शंभू बॉर्डर पर ASI की मौत, किसानों के दिल्ली कूच एलान को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

Tue, 20 Feb 2024 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Feb 2024 02:03 PM IST
खास बातें

केंद्र सरकार की ओर से मसूर, उड़द, अरहर (तूर), मक्की और कपास की फसल पर अनुबंध की शर्त पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का प्रस्ताव किसानों ने नामंजूर कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता जारी रखेंगे। 21 फरवरी की सुबह 11 बजे दिल्ली कूच किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Kisan Andolan Live Updates Leaders Reject Government Proposal Amid Protest News in Hindi
Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:56 PM, 20-Feb-2024

शंभू बॉर्डर पर शांति

अंबाला में शंभू सीमा पर आज भी शांति बहाल है। मगर 21 फरवरी को दिल्ली कूच के लिए किसान तैयारियों में जुटे हैं। किसान मिट्टी से भरे कट्टे ट्रेक्टरों में लोड कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाइड्रा, पोपलेंन जैसी मशीनें भी लाई जा रही हैं। वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेड़ा को जिम्मेदारी दी गयी है। हालांकि किसानों ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि घग्गर नदी में से जाएंगे या घग्गर पुल पर बोरियां डालेंगे।
01:48 PM, 20-Feb-2024

किसानों ने रस्सी बांध कर बनाई लक्षण रेखा

विज्ञापन
01:46 PM, 20-Feb-2024

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने जूस का लंगर लगाया

01:42 PM, 20-Feb-2024

बॉर्डर पर किसान

01:41 PM, 20-Feb-2024

अंबाला में शंभू बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मी

12:53 PM, 20-Feb-2024

शंभू बॉर्डर पर एएसआई की मौत

अंबाला में शंभू बॉर्डर पर एएसआई कौशल कुमार की मौत हो गई। एएसआई अंबाला में एसपी के कार्यालय में अकाउंट ब्रांच में तैनात था। किसानों आंदोलन के कारण फिलहाल शंभू सीमा पर ड्यूटी लगाई थी। जानकारी के अनुसार कौशल यमुनानगर के मुस्तफाबाद के पास के गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:34 PM, 20-Feb-2024

पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
 
11:48 AM, 20-Feb-2024

गांवों की सड़कों पर बढ़ने लगी वाहनों की कतार

किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे 44 बंद है। मारकंडा नदी पुल के पास सील किए गए हाईवे पर ढील देने की बजाए सुरक्षा के बंदोबस्त और बढ़ा दिए गए हैं। सरकार के साथ चली किसानों की बैठक में भी कुछ खास सकारात्मक परिणाम न मिलने के चलते सुरक्षा बलों के जवान और अलर्ट हो गए हैं। ऐसे में दिन भर राहगीरों और वाहन चालकों को आसपास के गांवों से निकलने वाले रास्तों से ही जाना पड़ा।
11:37 AM, 20-Feb-2024

होटल व ढाबों का काम ठप, रोजी रोटी पर संकट

हाईवे बंद होने से जहां राहगीरों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डायवर्ट किए रूटों पर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है वहीं हाईवे के आसपास होटल व ढाबों व अन्य छोटी दुकानों पर कामकाज ठप हो गया है। इससे उनके सामाने रोजी-रोटी चलाने का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर ही नौ गजा पीर पर पूजा अर्चना करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाईवे बंद होने से बड़े स्तर पर सब्जी व दुग्ध विक्रेताओं को नुकसान हुआ है। वहीं आसपास के शहरी व ग्रामीण एरिया में भी ये सामान पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
11:25 AM, 20-Feb-2024

किसान अंदर खाने कर रहे हैं बड़ी तैयारी

वरिष्ठ किसान नेता लखविंद्र सिंह ने कहा कि बैठक में समझौता न होने से एक बार फिर यह जाहिर हो गया है कि सरकार के मन में खोट है। वह किसानों की मांगों को पूरा करने के मूड में नहीं है, जिसके चलते किसानों ने भी अंदर खाने दिल्ली कूच के लिए बड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यदि 21 फरवरी को भी सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो फिर किसान सरकार की ओर से बॉर्डरों पर की गई सुरक्षा को धता बताते उन्हें उखाड़ फेंकेंगे और दिल्ली कूच करके ही दम लेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed