{"_id":"6b02da7ea92e9124a506b9ee","slug":"a-message-to-avoid-excessive-social-media-use-and-substance-abuse-nahan-news-c-177-1-ssml1030-194796-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सोशल मीडिया के अधिक उपयोग और नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सोशल मीडिया के अधिक उपयोग और नशे से दूर रहने का संदेश
विज्ञापन
हरिपुरखोल में एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली जागरूकता रैली
पंचायत, आयुर्वेदिक अस्पताल और डाकघर के आसपास की सफाई, कूड़ा उठाकर संवारी फूलों की क्यारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरिपुरखोल स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर लोगों को सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक किया। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरखोल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने रैली के बाद पंचायत, आयुर्वेदिक अस्पताल और डाकघर के आसपास सफाई अभियान चलाया।
शिविर के अकादमिक सत्र में स्रोत व्यक्ति के रूप में पहुंचे डॉ. सुशील तोमर ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने, नशे से दूर रहने तथा जीवन में अनुशासन और जागरूकता अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने सीखने की प्रक्रिया, ज्ञान अर्जित करने के विभिन्न तरीकों और शिक्षा को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने के महत्व की जानकारी भी दी।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्वयंसेवियों ने सुबह व्यायाम और अन्य दैनिक गतिविधियों के साथ दिन की शुरुआत की। इसके बाद स्थानीय पंचायत, आयुर्वेदिक अस्पताल और डाकघर के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कूड़ा-कचरा उठाया, घास की कटाई की और फूलों की क्यारियों व वाटिका की साफ-सफाई कर उनकी देखभाल की।
विज्ञापन
शिविर से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, सामुदायिक सहभागिता, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और व्यक्तित्व विकास की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानाचार्य मंगलेश्वर ग्रनेरिया ने स्वयंसेवियों को सामाजिक सेवा, स्वच्छता और अनुशासन अपनाने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता हेमा सैनी, शीतल शर्मा, पूजा सहित विद्यालय के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।