{"_id":"6b032eb26c09b428f40e51d8","slug":"didihat-festival-begins-with-captivating-cultural-programs-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-149176-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डीडीहाट महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डीडीहाट महोत्सव शुरू
Sun, 22 Nov 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पांच दिवसीय डीडीहाट महोत्सव का रविवार को रंगारंग आगाज हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. माधो सिंह जंगपांगी राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महोत्सव का विविवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर और अन्य अतिथियों ने किया। इस मौके पर विधायक महर ने कहा कि मेले की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। यही प्रयास पहाड़ की संस्कृति को बचाए रखते हैं।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो डीडीहाट को सर्वप्रथम जिला बनाया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन जोहार जन जागृति सहित विभिन्न संस्थाओं और स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ऋषेंद्र महर, कांग्रेस नेता आनंद रावत, भुवन पांडे, विक्रम देऊपा, हिमांशु चुफाल, मोहन टम्टा, ललित भंडारी, पुष्पा देऊपा, मेलाधिकारी नगर पालिका ईओ सूरज प्रकाश, सभासद दीपेश जगपांगी, दिवान शाही, नवीन शाही, नईम बक्ख, सिमरन धपवाल, सुजाता देवी, रजनी कन्याल, मनोहर चुफाल, दीपक कन्याल प्रमोद मेहरा आदि मौजूद रहे।