Jalandhar Bypoll Result Live: आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, 58 हजार वोटों से जीते सुशील रिंकू
{"_id":"645ee337153d64d73204f0d5","slug":"jalandhar-bypoll-result-2023-live-vote-counting-for-jalandhar-lok-sabha-by-election-in-punjab-2023-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jalandhar Bypoll Result Live: आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, 58 हजार वोटों से जीते सुशील रिंकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 13 May 2023 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 04:10 PM IST
खास बातें
Punjab Jalandhar Bypoll Election Result Live Updates : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलते भगवंत मान
- फोटो : twitter
लाइव अपडेट
03:35 PM, 13-May-2023
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, शुक्रिया जालंधर
पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताया है। अरोड़ा के निवास स्थान पर वर्करों ने जीत का जश्न मनाया और लड्डू बांटे। अरोड़ा ने जालंधर जीत पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की एक वर्ष की कारगुजारी पर पंजाब की जनता ने मुहर लगाई है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस मॉडल को पंजाब की जनता ने स्वीकार किया है।03:27 PM, 13-May-2023
नौ विधानसभा सीटों में से सात पर जीती आप
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के चुनावों में जब पंजाब में आप की लहर थी तब भी पार्टी जालंधर की 9 में से 4 विधानसभा सीटें ही जीती थी। उपचुनाव में इन 9 में से 7 सीटों पर आप को बढ़त मिली है। 2019 में पार्टी को जालंधर लोकसभा सीट पर सिर्फ 2.5 फीसदी वोट मिले थे, आज 34 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं।
विज्ञापन
02:39 PM, 13-May-2023
58,691 वोटों से जीते रिंकू
सुशील रिंकू ने 58,691 वोटों से कांग्रेस की करमजीत कौर को मात दी।02:39 PM, 13-May-2023
कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
आप की जीत पर पूूरे प्रदेश में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं01:58 PM, 13-May-2023
58 हजार से अधिक वोटों से जीती आप
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की 58 हजार से अधिक वोटों से जीत हुई है।01:41 PM, 13-May-2023
भगवंत मान ने कहा-लोगों ने हमारे कामों को सराहा
सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमारे कामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गंदी राजनीति की लेकिन आप ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 13-May-2023
अरविंद केजरीवाल ने जालंधर की जनता को दी बधाई
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जालंधर के जनादेश ने ये बता दिया कि पंजाब की जनता आप सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी।01:20 PM, 13-May-2023
हरपाल चीमा ने किया लोगों का धन्यवाद
पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आप की जीत पर खुशी जाहिर की है। चीमा ने कहा कि मैं जालंधर के लोगों को धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए वोट किया।01:08 PM, 13-May-2023
मतगणना खत्म
वोटों की गिनती पूरी हो गई है।01:06 PM, 13-May-2023
कांग्रेस ने स्वीकारी हार
कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव में हार स्वीकार कर ली है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, समर्थकों और सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं सुशील रिंकू और आप पार्टी को जीत की बधाई देता हूं।We humbly accept people's mandate! I thank party workers, volunteers, supporters and the entire @INCPunjab leadership, for the hard work & efforts put in by them for the #JalandharByElection. I congratulate Sushil Rinku & AAP party for the victory.
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) May 13, 2023