फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Politics News Live: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने दी बधाई

Tue, 12 Mar 2024 07:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 07:43 PM IST
खास बातें

हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूट गया है। मंगलवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं जो दोपहर होते होते एक सियासी भूचाल में बदल गई। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Haryana Political Crisis Live Updates Jjp Bjp Alliance Manohar Lal Sanjay Bhatia News in Hindi
नायब सिंह सैनी ने ली सीएम पद की शपथ। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:40 PM, 12-Mar-2024

कल विधानसभा सत्र, बहुमत साबित करेगी नई सरकार

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा सत्र बुलाया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को 48 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। कल विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने बिना भेदभाव काम किया है। सीएम बनने के बाद सैनी ने मनोहर लाल और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 
07:29 PM, 12-Mar-2024

चंडीगढ़ में कैबिनेट की पहली बैठक

शपथ और पद ग्रहण के तुरंत बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल में विधानसभा सत्र बुलाने पर मोहर लग सकती है। विधानसभा में सरकार बहुमत साबित करेगी।
विज्ञापन
07:18 PM, 12-Mar-2024

नायब सिंह सैनी ने संभाला कार्यभार

नायब सिंह सैनी ने सीएम का कार्यभार भी संभाल लिया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने पैर छूकर मनोहर लाल से आशीर्वाद लिया।
 
06:05 PM, 12-Mar-2024

पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के नए सीएम और मंत्रिमंडल को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नायब सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। उनके मंत्रियों की टीम को हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
 
05:40 PM, 12-Mar-2024
बनवारी लाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। डॉ. बनवारी लाल पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री थे।
05:36 PM, 12-Mar-2024

जेपी दलाल बने मंत्री

जेपी दलाल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मनोहर सरकार में वह कृषि मंत्री थे।
 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:34 PM, 12-Mar-2024

रणजीत सिंह चौटाला को मिली कैबिनेट में जगह

मनोहर सरकार में बिजली मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला ने भी नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। 
05:31 PM, 12-Mar-2024

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कंवर पाल गुर्जर ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मनोहर लाल मंत्रिमंडल में भी शिक्षा मंत्री थे। मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मूलचंद शर्मा पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे।
05:24 PM, 12-Mar-2024

नायब सिंह सैनी बने नए सीएम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को अपना नया सीएम मिल चुका है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
04:59 PM, 12-Mar-2024
राजभवन के बाहर ढोल बज रहे हैं। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed