Kisan Andolan Live: केंद्रीय मंत्रियों के साथ कल होगी तीसरे दौर की बैठक, पंजाब में रोकी जाएंगी ट्रेन और टोल
{"_id":"65cc28a3bf045ec0c8019a28","slug":"farmers-protest-delhi-chalo-march-second-day-security-alert-in-borders-of-haryana-2024-02-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan Live: केंद्रीय मंत्रियों के साथ कल होगी तीसरे दौर की बैठक, पंजाब में रोकी जाएंगी ट्रेन और टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 14 Feb 2024 08:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 08:39 PM IST
खास बातें
Kisan Andolan Latest News Live Updates: मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी तो किसानों ने भी पथराव किया। आज फिर दिल्ली कूच के लिए किसान तैयार हैं। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:33 PM, 14-Feb-2024
लंगर में बांटे आंसू गैस से बचने के लिए चश्मे
पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर एक 'लंगर' का आयोजन किया गया है, जहां प्रदर्शनकारी किसानों को सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले से बचाने में मदद करने के लिए चश्मे वितरित किए जा रहे हैं।VIDEO | A 'langar' has been organised at the Punjab-Haryana Shambhu Border where goggles are being distributed among protesting farmers, to help them protect from the tear gas shelling by the security forces. pic.twitter.com/mCgx67Dj0w
— Press Trust of India (@PTI_News) February 14, 2024
07:29 PM, 14-Feb-2024
घायल किसानों के इलाज का खर्च उठाएगी मान सरकार
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि पुलिस कार्रवाई में घायल हुए किसानों के इलाज का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
07:20 PM, 14-Feb-2024
कल होगी तीसरे दौर की बैठक
किसानों और केंद्र के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की बैठक होगी। राजपुरा बाईपास पर पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ कल शाम 5 बजे बैठक होगी।06:59 PM, 14-Feb-2024
राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने की बातचीत
सूत्रों के मुताबिक किसानों के साथ बैठक से पहले बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन और मुद्दों के समाधान के तरीकों पर चर्चा की। पूर्व कृषि मंत्री सिंह ने मुंडा के साथ विभिन्न किसान मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
सूत्रों के मुताबिक किसानों के साथ बैठक से पहले बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन और मुद्दों के समाधान के तरीकों पर चर्चा की। पूर्व कृषि मंत्री सिंह ने मुंडा के साथ विभिन्न किसान मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
06:53 PM, 14-Feb-2024
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय बुधवार शाम को प्रदर्शनकारी किसान समूहों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी सहित उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। दोनों राज्यों के बीच शंभू सीमा पर पंजाब के किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़ने की पृष्ठभूमि में प्रदर्शनकारी किसान समूहों के नेताओं के साथ तीन मंत्रियों की बैठक भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
06:46 PM, 14-Feb-2024
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में उपस्थित किसान संगठनों के नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
06:16 PM, 14-Feb-2024
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदर्शनकारी किसान समूहों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।
06:11 PM, 14-Feb-2024
पंजाब सरकार वीसी के माध्यम से केंद्र के साथ किसानों की बैठक की सुविधा प्रदान कर रही है। बैठक सात बजे होगी।
05:38 PM, 14-Feb-2024
शंभू बॉर्डर पर ड्रॉन से डाले जा रहे आंसू गैस के गोले, ड्रोन फंसाने को किसान उड़ा रहे पतंग
05:06 PM, 14-Feb-2024
वीसी से होगी केंद्र केंद्र के साथ बैठक
किसान नेता शाम 6 बजे पंजाब भवन में पंजाब सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पंजाब सरकार वीसी के माध्यम से केंद्र के साथ उनकी बैठक की सुविधा प्रदान कर रही है।