Farmer Protest Live: पंजाब के भाजपा नेताओं के घरों के बाहर धरना देगी उगराहां यूनियन, दो दिन होगा प्रदर्शन
Kisan Andolan Live Updates News in Hindi: हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती के कारण तनाव जारी है। तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। रविवार तक किसान शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ेंगे। वहीं, आज किसानों ने भारत बंद का एलान किया है। आज चार घंटे पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। बसें नहीं चलेंगी। बाजार बंद रहेंगे। टोल प्लाजा फ्री कराए जाएंगे। यहां पढ़ें किसान आंदोलन और भारत बंद से जुड़ा हर अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
किसानों से बातचीत को राजनीतिक दृष्टि से ना देखा जाए : अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम किसानों और किसान संगठनों के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे राजनीतिक दृष्टि से ना देखा जाए तो बेहतर है। यदि कांग्रेस इसे राजनीतिक दृष्टि से देख रही है तो उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो विषय आज सामने आ रहे हैं उन पर उन्होंने तब निर्णय क्यों नहीं लिए?#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "हम किसानों और किसान संगठनों के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे राजनीतिक दृष्टि से ना देखा जाए तो बेहतर है। यदि कांग्रेस इसे राजनीतिक दृष्टि से देख रही है तो उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो विषय आज सामने आ रहे… pic.twitter.com/KHlKKoX2je
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2024
विज बोले-आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। प्रदर्शनकारी कानून व्यवस्था बाधित न करें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। पंजाब की सीमा से लगते शंभू बॉर्डर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के आश्वासन के बावजूद प्रदर्शनकारियो द्वारा पुलिसकर्मियों को उकसाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस की अपील है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।पंजाब की सीमा से लगते शंभू बॉर्डर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के आश्वासन के बावजूद प्रदर्शनकारियो द्वारा पुलिसकर्मियों को उकसाने के लगातार किए जा रहे प्रयास। हरियाणा पुलिस की अपील-कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। @ssk303@cmohry@anilvijminister pic.twitter.com/yt2fYS8NJu
— Haryana Police (@police_haryana) February 16, 2024
किसान आंदोलन में अब तक 400 किसान घायल-पंधेर
किसान आंदोलन में अब तक 400 किसान घायल हो चुके हैं, जिनमें से 70 गंभीर है। फिलहाल यह सभी गंभीर घायल किसान पटियाला, राजपुरा समेत अन्य अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू बार्डर पर बातचीत में आरोप लगाया कि किसानों की आवाज दबाने के लिए केंद्र की ओर से 70 सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए हैं लेकिन केंद्र की यह साजिश नाकाम होगी। किसान अपनी जायज मांगें मनवा कर ही रहेंगे। पंधेर ने कहा कि उम्मीद है कि रविवार को होने वाली बैठक सफल रहेगी और किसानों की सभी मांगों को हल किया जाएगा।पंधेर ने आरोप लगाया कि बुधवार बाद दोपहर जब केंद्र की तरफ से बातचीत का न्यौता मिला, तो किसानों की तरफ से आगे बढ़ने की कार्रवाई रोक दी गई थी। बावजूद इसके हरियाणा की तरफ से ढाई घंटे आंसू गैस के गोले दागे जाते रहे। पंधेर ने चेतावनी दी कि केंद्र किसानों को उकसाने की कोशिश न करे। उन्होंने साफ किया कि किसानों के मंच पर किसी भी सियासी पार्टी को समर्थन नहीं दिया जाएगा। क्योंकि बीते 75 सालों में किसी भी सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया। इसलिए केंद्र सरकार गलत आरोप लगा कर किसानों की छवि को धूमिल करने का प्रयास न करे। पंधेर ने हिरासत में लिए किसानों की रिहाई की भी मांग की।
कैप्टन, जाखड, ढिल्लों के घरों के बाहर धरना देगी उगराहां यूनियन
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए पंजाब के पार्टी के दिग्गज नेताओं के घरों के बाहर दो दिन धरने देने की घोषणा की है । यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि 17 और 18 फ़रवरी को पंजाब में भाजपा के तीन नेताओं के घरों के बाहर यूनियन धरना देगी। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के पटियाला स्थित निवास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अबोहर स्थित निवास और केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला स्थित निवास के समक्ष धरने दिए जाएंगे। फिलहाल दो दिन धरने होंगे ।अंबाला-कैथल हाईवे पर सैनी माजरा टोल फ्री कराया
केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तहत किसानों ने अंबाला-कैथल हाईवे पर सैनी माजरा टोल को तीन घंटे के लिए मुक्त कराया।VIDEO | Saini Majra Toll on Ambala-Kaithal Highway freed by farmers for three hours as part of their protest against the central government. pic.twitter.com/Y1kPKCiCds
— Press Trust of India (@PTI_News) February 16, 2024
हरियाणा में तीन घंटे फ्री रहे टोल
हरियाणा में किसानों ने कुरुक्षेत्र राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। कई किसान संगठनों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन के प्रति समर्थन दिखाने के लिए प्रदर्शनकारी किसानों ने आज तीन घंटे के लिए एक टोल प्लाजा को मुक्त रखा।अनुराग ठाकुर बोले-हम मुद्दों के हल के लिए आगे बढ़ेंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसान संगठनों से अगली वार्ता के लिए रविवार का समय तय हुआ है। मुझे विश्वास है कि रविवार को भी अच्छे वातावरण में बातचीत होगी और इन मुद्दों के हल के लिए हम आगे बढ़ेंगे...कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, उन्हें अपने यहां कानून-व्यवस्था बनानी है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदर्शनकारी कोई हिंसा या तोड़फोड़ नहीं करेंगे।फतेहगढ़ साहिब में बंद का असर
फतेहगढ़ साहिब में वकीलों ने भारत बंद का समर्थन किया। जिले के बाजारों में दुकानें बंद रहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग ब्राह्मण माजरा पर भारी संख्या में किसान जुटे जिससे रास्ता बंद हो गया।किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रवी कर रहे पथराव-अंबाला पुलिस
अंबाला पुलिस ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा-किसान आन्दोलन की आड़ में उपद्रवियों द्वारा शम्भू बैरियर पर उत्पात मचाया जा रहा है। उपद्रवी पुलिस पर बार-बार पत्थरबाजी कर रहे हैं। इसमें पुलिस के 18 व पैरामिलिट्री के सात जवानों सहित कुल 25 जवान घायल हुए हैं।किसान आन्दोलन की आड में उपद्रवियों द्वारा शम्भू बैरियर पर मचाया जा रहा उत्पात । उपद्रवी पुलिस पर बार-बार कर रहे पत्थरबाजी पुलिस के 18 व पैरामिलट्री के 07 जवानो सहित कुल 25 जवान हुए घायल। @police_haryana @DGPHaryana @AdgpAmbalaRange pic.twitter.com/RaXLDaVkKJ
— Ambala Police (@AmbalaPolice) February 15, 2024