फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: अंबाला में राहुल गांधी ने RSS पर साधा निशाना, बता दिया 21वीं सदी के कौरव

Mon, 09 Jan 2023 08:44 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/अंबाला (हरियाणा) Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Jan 2023 08:44 PM IST
खास बातें

Bharat Jodo Yatra in Haryana Live News in Hindi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरियाणा के कुरुक्षेत्र से की। कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलिया गांव से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई।  

विज्ञापन
Congress party Bharat Jodo Yatra Live Updates Rahul Gandhi in Kurukshetra Haryana News in Hindi
राहुल गांधी का स्वागत करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

08:43 PM, 09-Jan-2023
सोमवार की यात्रा अंबाला में समाप्त हो गई है। रात्रि विश्राम के लिए राहुल गांधी अब मोहड़ा स्थित अनाज मंडी में कैंप में रुके हैं।
06:49 PM, 09-Jan-2023
अंबाला के मोहड़ा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस वाले 21वीं सदी के कौरव हैं। राहुल गांधी बोले कि आरआरएस वाले कभी हर-हर महादेव का नारा नहीं लगाते हैं क्योंकि भगवान शिव तपस्वी थे और ये आरआरएस वाले तपस्वियों को पसंद नहीं करते। 21वीं सदी के कौरव निकर पहने और हाथ मे लाठी लिए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
05:50 PM, 09-Jan-2023
अंबाला में यात्रा जारी है। राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा हैं।
05:40 PM, 09-Jan-2023
राकेश टिकैत करीब आधा किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ चले। योगेंद्र यादव साथ में आगे निकल गए। राकेश टिकैत के अलावा राहुल गांधी से मिलने वालों में भाकियू सर छोटूराम मंच के पांच सदस्य, जिनमें जगदीप ओलख घरौंडा, बहादुर मेहला बलड़ी,  सुखविंद्र सिंह जब्बर असंध, सुख काहलो असंध, सतपाल चहल करनाल के अलावा टिकैत गुट के महासचिव युद्धवीर सिंह, जय किसान संगठन भिवानी से दीपक लांबा भी मिले थे।

इसी दौरान योगेंद्र यादव, टेक राम कंडेला, भाकियू मान गुट से रतनमान भी मौजूद रहे। वहीं जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा भी थे। इस दौरान एमएसपी से लेकर किसानों के अन्य मुदद्दों पर चर्चा की गई। टिकैत ने कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों की समस्याएं तो अन्य किसानों ने हरियाणा में किसानों की समस्याएं बताई है। एमएसपी पर राहुल गांधी ने कहा है कि इस पर बोलने से कुछ नहीं बल्कि गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

ऐसी व्यवस्था करने की जरूरत है कि अगले 15 साल में किसान का बेटा किसान बनना चाहे। राहुल गांधी ने कहा है कि तीन हजार किलोमीटर की यात्रा के दौरान जितने भी युवा मिले हैं, उन्होंने किसान का बेटा बताया, लेकिन किसान बनने को कोई तैयार नहीं था।
04:21 PM, 09-Jan-2023
अम्बाला बॉर्डर पर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : संवाद
भारत जोड़ो यात्रा अंबाला बॉर्डर पर पहुंच चुकी है। यहां भी यात्रा को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है।
04:12 PM, 09-Jan-2023
किसान संगठनों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। राकेश टिकैत ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से कांग्रेस सरकार वाले राज्यों में किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने छत्तीसगढ़, राजस्थान व हिमाचल में ऐसा मॉडल बनाने की मांग की, जिससे देश में संदेश जाए। साथ ही राजस्थान में किसानों की जमीन की निलामी न हो, छत्तीसगढ़ में नए रायपुर के मुद्दे को सुलझाने व हिमाचल में सेब के कारोबार के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:12 PM, 09-Jan-2023

राहुल से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। राहुल गांधी फिलहाल लंच ब्रेक के चलते शाहबाद नई अनाज मंडी में शामियाने में ही है। राकेश टिकैत उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल उन्होंने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की और बताया कि वह पहले राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और उसके बाद पत्रकारों से चर्चा करेंगे।  वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी से मिलने के लिए विशेष तौर पर किसान संगठनों को नहीं बुलाया गया है। राकेश टिकैत क्या चर्चा करेंगे यह मुलाकात के बाद ही पता चल पाएगा।

11:35 AM, 09-Jan-2023

पूर्व सीएम बोले-नफरत का माहौल खत्म करने के लिए यात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में भाईचारा बढ़ रहा है। नफरत का माहौल खत्म हो रहा है। हरियाणा में यात्रा को अपार जनसमर्थन मिला है। अब पंजाब में भी पूरा जन समर्थन मिलने की उम्मीद है। यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने उत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 
11:17 AM, 09-Jan-2023

शाहबाद में यात्रा का लंच ब्रेक

भारत जोड़ो यात्रा शाहाबाद पहुंच गई है, जहां नई अनाज मंडी में लंच ब्रेक हुआ है। अब यात्रा तीन बजे फिर शुरू होगी जो सीधे अंबाला के लिए निकलेगी। करीब साढ़े तीन बजे अंबाला की सीमा में प्रवेश करेगी।

11:03 AM, 09-Jan-2023

महिलाओं को समर्पित है यात्रा

आज की भारत जोड़ो यात्रा महिलाओं के नाम समर्पित है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed