01:08 PM, 12-Jan-2023
नोटबंदी और जीएसटी पर फिर किया वार
राहुल गांधी ने नोटबंदी ओर जीएसटी पर फिर वार किया। राहुल ने कहा कि मोदी ने देश का नुकसान किया मगर घमंड में नहीं मानते कि नुकसान हुआ। राहुल ने कहा कि लुधियाना की इंडस्ट्री सबसे ज्यादा रोजगार दे सकती है लेकिन भाजपा ने छोटे उद्योगों को प्रचलित करने के लिए कोई काम नहीं किया है। लुधियाना इंडस्ट्री के साथ भी पक्षपात किया है। यहां की इंडस्ट्रीज को अगर सरकार आगे बढ़ाएं तो रोजगार मिल सकता है।
12:43 PM, 12-Jan-2023
राहुल दिल्ली रवाना
राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए हैं। कल लोहड़ी के कारण भारत जोड़ो यात्रा नहीं होगी।
12:41 PM, 12-Jan-2023
पंजाब के लोगों को किया धन्यवाद
राहुल गांधी ने अपने भाषण में पंजाब के लोगों का भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने सभी को लोहड़ी की मुबारकबाद दी। राहुल ने कहा कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है। बीजेपी नफरत फैलाती है। राहुल ने कहा कि हमारी यात्रा में प्यार ओर मोहब्बत है। कोई गिरता है तो लोग उसे उठाते हैं। दवा देते हैं।
12:30 PM, 12-Jan-2023
समराला चौक पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी समराला चौक पहुंच गए हैं। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
12:23 PM, 12-Jan-2023
ओसवाल मिल में रुके राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा समराला चौक पहुंच गई है। इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली रोड स्थित ओसवाल मिल में कुछ देर के लिए रुके थे।
11:56 AM, 12-Jan-2023
राहुल के हमशक्ल का जलवा
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के हमशक्ल का खूब जलवा है। लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं।
11:03 AM, 12-Jan-2023
दंगा पीड़ित नजरबंद
राहुल गांधी की यात्रा के मद्देनजर दंगा पीड़ितों को घरों में ही नजरबंद कर दिया गया है।
10:25 AM, 12-Jan-2023
साहनेवाल से काफिला रवाना
साहनेवाल से भारत जोड़ो यात्रा रवाना हो गई है।
09:52 AM, 12-Jan-2023
समराला चौक में भाषण देंगे राहुल
कुछ ही देर में भारत जोड़ो यात्रा समराला चौक में रुकेगी। राहुल यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। लिहाजा यहां सुरक्षा बढ़ाई गई है।
09:04 AM, 12-Jan-2023
नामधारी समुदाय भी यात्रा में शामिल
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नामधारी समुदाय के वरिष्ठ सदस्य भी यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब दाखिल होने से कुछ दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान श्री मछीवाड़ा साहिब नामधारी समुदाय के प्रमुख से मुलाकात करने पहुंचे थे