फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra Live: राहुल गांधी बोले-लुधियाना की इंडस्ट्री के साथ हुआ पक्षपात, मोदी पर साधा निशाना

Thu, 12 Jan 2023 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Jan 2023 01:24 PM IST
खास बातें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 118वें दिन लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा में चल रहे हैं। राहुल की सुरक्षा को लेकर लुधियाना के दुगरी में रहने वाले दंगा पीड़ितों को पुलिस ने रोक दिया। इन्हें कॉलोनी से बाहर नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Yatra Will Start From Khanna Punjab Today News in Hindi
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

01:08 PM, 12-Jan-2023

नोटबंदी और जीएसटी पर फिर किया वार

राहुल गांधी ने नोटबंदी ओर जीएसटी पर फिर वार किया। राहुल ने कहा कि मोदी ने देश का नुकसान किया मगर घमंड में नहीं मानते कि नुकसान हुआ। राहुल ने कहा कि लुधियाना की इंडस्ट्री सबसे ज्यादा रोजगार दे सकती है लेकिन भाजपा ने छोटे उद्योगों को प्रचलित करने के लिए कोई काम नहीं किया है। लुधियाना इंडस्ट्री के साथ भी पक्षपात किया है। यहां की इंडस्ट्रीज को अगर सरकार आगे बढ़ाएं तो रोजगार मिल सकता है।
12:43 PM, 12-Jan-2023

राहुल दिल्ली रवाना

राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए हैं। कल लोहड़ी के कारण भारत जोड़ो यात्रा नहीं होगी।
विज्ञापन
12:41 PM, 12-Jan-2023

पंजाब के लोगों को किया धन्यवाद

राहुल गांधी ने अपने भाषण में पंजाब के लोगों का भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने सभी को लोहड़ी की मुबारकबाद दी। राहुल ने कहा कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है। बीजेपी नफरत फैलाती है। राहुल ने कहा कि हमारी यात्रा में प्यार ओर मोहब्बत है। कोई गिरता है तो लोग उसे उठाते हैं। दवा देते हैं।

12:30 PM, 12-Jan-2023

समराला चौक पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी समराला चौक पहुंच गए हैं। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
12:23 PM, 12-Jan-2023

ओसवाल मिल में रुके राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा समराला चौक पहुंच गई है। इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली रोड स्थित ओसवाल मिल में कुछ देर के लिए रुके थे। 
11:56 AM, 12-Jan-2023

राहुल के हमशक्ल का जलवा

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के हमशक्ल का खूब जलवा है। लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 AM, 12-Jan-2023

दंगा पीड़ित नजरबंद

राहुल गांधी की यात्रा के मद्देनजर दंगा पीड़ितों को घरों में ही नजरबंद कर दिया गया है।
10:25 AM, 12-Jan-2023

साहनेवाल से काफिला रवाना

साहनेवाल से भारत जोड़ो यात्रा रवाना हो गई है।
09:52 AM, 12-Jan-2023

समराला चौक में भाषण देंगे राहुल

कुछ ही देर में भारत जोड़ो यात्रा समराला चौक में रुकेगी। राहुल यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। लिहाजा यहां सुरक्षा बढ़ाई गई है।
09:04 AM, 12-Jan-2023

नामधारी समुदाय भी यात्रा में शामिल

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नामधारी समुदाय के वरिष्ठ सदस्य भी यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब दाखिल होने से कुछ दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान श्री मछीवाड़ा साहिब नामधारी समुदाय के प्रमुख से मुलाकात करने पहुंचे थे
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed