फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandigarh Mayor Election Live: चंडीगढ़ के नए मेयर बने साैरभ जोशी, पिता को याद कर हुए भावुक

Thu, 29 Jan 2026 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 12:55 PM IST
खास बातें

Chandigarh Mayor Election Result News: चंडीगढ़ का नया मेयर चुन लिया गया है। भाजपा के साैरभ जोशी 18 वोट के साथ नए मेयर बने हैं। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Chandigarh Mayor Election Result Live Updates Today BJP AAP Congress Candidates Saurabh Joshi News in Hindi
चंडीगढ़ के नए मेयर बने साैरभ जोशी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:15 PM, 29-Jan-2026

आप के प्रभारी जरनैल सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस की वोटिंग के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा का साथ दिया और इसका बदला चंडीगढ़ के लोग लेंगे।
12:13 PM, 29-Jan-2026

डिप्टी मेयर पद भी भाजपा को

डिप्टी मेयर चुनाव भी भाजपा की सुमन देवी जीत गई है। रामचंद्र यादव ने चुनाव से पहले अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
11:52 AM, 29-Jan-2026

सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव भी भाजपा जीती

सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के जसमनप्रीत सिंह जीत गए हैं। उन्होंने आप के उम्मीदवार मुन्नवर खान को हराया। 

11:46 AM, 29-Jan-2026

सीनियर डिप्टी मेयर के लिए सिर्फ भाजपा और आप में टक्कर

अब मेयर सौरभ जोशी सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर का चुनाव कराएंगे। कांग्रेस के वॉक आउट करने के कारण सीनियर डिप्टी मेयर के लिए सिर्फ भाजपा और आप में टक्कर होगी।
11:42 AM, 29-Jan-2026

पिता को याद कर भावुक हुए सौरभ जोशी

मेयर पद संभालने के दाैरान सौरभ जोशी भावुक हो गए। अपने पिता जयराम जोशी की बातें याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू निकल आए। जोशी ने कहा कि ये मेरी उड़ान नहीं, पिता की तपस्या का फल है। पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा। जोशी ने कहा कि पद नहीं ऋण है...जीत नहीं जिम्मेदारी है।
11:38 AM, 29-Jan-2026

पिता की तस्वीर लेकर आए जोशी

सौरभ जोशी अपने पिता की तस्वीर साथ में लेकर आए थे। उनको पार्टी के सहयोगी पार्षदों ने जब मेयर की सीट पर बैठाया तो वे काफी इमोशनल दिखे। मेयर बनने के बाद जोशी को आप के प्रत्याशी योगेश ढींगरा ने गले लगा कर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:32 AM, 29-Jan-2026

सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बने

सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। सौरभ जोशी को 18 वोट, आप के योगेश ढींगरा को 11 वोट और कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को सात वोट मिले।
11:30 AM, 29-Jan-2026

बगावती रामचंद्र ने भी योगेश ढींगरा को दिया वोट

अब तक पार्टी के लिए बगावती तेवर दिखाने वाले रामचंद्र यादव ने भी अपना वोट आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश ढींगरा के लिए ही दिया है।
11:29 AM, 29-Jan-2026

आप उम्मीदवार को 11 वोट

आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले हैं। इसी के साथ साैरभ जोशी का नया मेयर बनना तय हो गया है।
11:28 AM, 29-Jan-2026

आप उम्मीदवार के पक्ष में मतदान

अब आप के उम्मीदवार योगेश ढींगरा के पक्ष में मतदान हो रहा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed