Bharat Jodo Yatra: सांसद संतोख चौधरी का निधन, राहुल गांधी के साथ चलते-चलते अचानक गिरे, देखें वीडियो
{"_id":"63c226f38557eb7316152738","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-yatra-start-from-ludhiana-punjab-today-news-in-hindi-2023-01-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: सांसद संतोख चौधरी का निधन, राहुल गांधी के साथ चलते-चलते अचानक गिरे, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 14 Jan 2023 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:33 PM IST
खास बातें
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को जालंधर में दाखिल हो जाएगी। रात का विश्राम फगवाड़ा में होगा। कपूरथला व जालंधर पुलिस के करीब एक हजार जवानों के कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी। सुबह सात बजे यात्रा लुधियाना के लाडोवाल से शुरू हुई। जानें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
सांसद संतोख चौधरी के घर पहुंचे राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:08 PM, 14-Jan-2023
संतोख चौधरी के घर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी जालंधर में सांसद संतोख चौधरी के घर पहुंच गए हैं। उनके साथ सांसद मनीष तिवारी भी हैं।
12:00 PM, 14-Jan-2023
अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक
जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया। केजरीवाल ने कहा कि संतोख चौधरी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
विज्ञापन
11:38 AM, 14-Jan-2023
चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी यात्रा
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एलान किया कि रविवार सुबह 11 बजे के बाद यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी ने कहा कि संतोख चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा शुरू होगी।11:17 AM, 14-Jan-2023
कैप्टन अमरिंदर ने जताया शोक
पंजाब के पूर्व सीएम और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संतोख चौधरी के निधन पर शोक जताया। कैप्टन ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।10:44 AM, 14-Jan-2023
जयराम रमेश ने जताया शोक
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संतोख चौधरी के देहांत पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद 76 वर्षीय संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। यात्रा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे जो शीघ्र ही साझा किए जाएंगे।09:49 AM, 14-Jan-2023
आज के लिए रुकी यात्रा
सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज रोक दी गई है। राहुल गांधी समेत तमाम नेता सांसद के घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:26 AM, 14-Jan-2023
संतोख चौधरी का निधन
जालंधर के सांसद संतोख चौधरी को हार्ट अटैक आया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका देहांत हो गया। इसके बाद यात्रा रोक दी गई।09:21 AM, 14-Jan-2023
गोराया में होगा चाय नाश्ता
10 बजे गोराया में चाय नाश्ता होगा और दोपहर का लंच जेसी रिसोर्ट (गोराया) में होगा। दोपहर 3:30 बजे पदयात्रा फिर शुरू होगी और शाम 6:30 बजे फगवाड़ा पहुंचेगी।09:15 AM, 14-Jan-2023