फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Shah Rally: हुड्डा पर साधा निशाना, कहा- पहले दरबारी, दामाद, डीलरों की सरकार थी, मनोहर ने किया खत्म

Sun, 18 Jun 2023 06:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 06:28 PM IST
खास बातें

Amit Shah Punjab Haryana Rally Today Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब और हरियाणा के सिरसा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के कार्यों को गिनवाते हुए सिरसा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Amit Shah Rally in Punjab Haryana Live Union Home Minister Amit Shah Rally in Gurdaspur Sirsa Today
सिरसा में संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:18 PM, 18-Jun-2023
अमित शाह ने रैली में सरकार के अनेक कार्यों को गिनवाया और हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कश्मीर हमारा है, हरियाणा वालों ने दस की दस सीट दी, हमने 370 हटा दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के आशीर्वाद से आपने मोदी जी को दो-दो बार प्रधानमंत्री बनाया है। हरियाणा ने दस की दस सीट भाजपा को दी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2024 में भी मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाओ। इसके बाद भारत माता की जय के जयकारे के साथ उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया।
06:17 PM, 18-Jun-2023
शाह ने चौधरी देवीलाल का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने किसानों के लिए जो सपने देखे थे उन्हें नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल की तारीफ भी की। 
विज्ञापन
06:15 PM, 18-Jun-2023
अमित शाह ने कहा कि हुड्डा के टाइम पर थ्री डी सरकार थी, यानी दरबारी, दामाद और डिलरों की सरकार थी। इसे मनोहर लाल ने खत्म किया है। पहली बार हरियाणा को पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले रोहतक का मुख्यमंत्री होता था।
06:06 PM, 18-Jun-2023
अमित शाह ने मंच से भाजपा के 9 साल के कामों को गिनवाया है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज करते हुए कहा कि किसानों की वो बात करते हैं तो दस साल का रिकॉर्ड लेकर आ जाओ, किसने ज्यादा गेहूं और धान खरीदा, किसने ज्यादा रुपये में धान और गेहूं खरीदा। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब ने दस साल में कभी भी किसानों को सीधा रुपया नहीं भेजा, मनोहर लाल ने भावांतर भरपाई योजना लागू की। 
06:02 PM, 18-Jun-2023
अमित शाह ने रैली को संबोधित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा की माताओं को प्रणाम करता हूं जिन्होंने देश की सेना में अपने लाल दिए। उन्होंने किसानों को भी प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा के किसानों ने देश में अन्न की जरूरत पर अन्न दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों की भी सराहना की। 
05:59 PM, 18-Jun-2023
सिरसा में केंद्रीय मंत्री शाह से पहले सीएम मनोहर लाल मंच पर संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दस कमल खिलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:45 PM, 18-Jun-2023
अमित शाह स्टेज पर पहुंच चुके हैं। स्टेज पर हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ संबोधित कर रहे हैं। प्रदेश के स्थानीय नेता भी स्टेज पर मौजूद हैं।
05:11 PM, 18-Jun-2023

मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विरोध करने के लिए चोपटा से पहुंचे किसानों को गांव में बेरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
04:50 PM, 18-Jun-2023
मंच पर गोपाल कांडा, गोविंद कांडा, मंत्री रणजीत चौटाला, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, सुभाष बराला, आदित्य चौटाला, दूड़ाराम, लक्ष्यमण और मनीष ग्रोवर सहित कई नेता स्टेज पर मौजूद हैं।
04:40 PM, 18-Jun-2023
सिरसा शहर के सभी बाजार और चौक भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिरसा वायुसेना स्टेशन पहुंच चुके हैं। सिरसा वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली के माध्यम से 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed