फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : आखिर पारस की नहीं बनी बात, बिहार में एनडीए के 40 में से 33 उम्मीदवारों का नाम फाइनल

Wed, 20 Mar 2024 02:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Mar 2024 02:05 PM IST
खास बातें

Bihar News Updates : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी। एनडीए के सीट बंटवारे के हिसाब से इनमें भाजपा कोटे की दो, लोजपा की एक और हम की इकलौती सीट है। महागठबंधन ने सीट नहीं बांटे हैं। एनडीए ने 33 प्रत्याशियों को फाइनल कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Lok Sabha election 2024 bjp list, jdu list, chirag paswan, Lalu Yadav rjd, bihar board result
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:52 PM, 20-Mar-2024
अब महागठबंधन में बंटेंगी सीटें, हो रही बैठक
बिहार में इंडी एलायंस का सिस्टम नहीं चला, ऐसे में अब महागठबंधन के मुखिया राष्ट्रीय जनता दल को ही बिहार की 40 सीटों को बांटना है। बुधवार को राजद की संसदीय बोर्ड की बैठक चल रही है। इस बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा के लिए औपचारिक तौर पर अधिकृत किया जाएगा। उसके बाद राजद अपनी सीटें तय करते हुए कांग्रेस और वामदलों की सीटों की जानकारी भी देगा। चुनाव के हिसाब से नए गठबंधन के लिए भी लालू अधिकृत किए जा रहे हैं, ताकि वह पशुपति कुमार पारस या मुकेश सहनी को अपने साथ लाने के लिए सीटें दे सकें।
12:34 PM, 20-Mar-2024
केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार हो गया
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से मुंह मोड़कर पटना आए लोक जनशक्ति पार्टी के हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार हो गया है। पारस ने सोमवार को एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के 24 घंटा गुजरने के पहले मंगलवार को इस्तीफा दिया था। भाजपा ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और महागठबंधन से बात करने के लिए पटना आ गए। बुधवार को उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू को खाद्य प्रसंस्करण का भी प्रभार दे दिया गया।

विज्ञापन
12:01 PM, 20-Mar-2024
पत्नी के साथ राबड़ी आवास पहुंचा अशोक महतो
खाकी... द बिहार चैप्टर- वेब सीरीज़ के रीयल लाइफ विलेन अशोक महतो शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ राबड़ी आवास पहुंचा। यहां पर लालू परिवार से मुलाकात की। अशोक महतो ने लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड के बंशीपुर हेमराजपुर निवासी हरि मेहता की पुत्री 46 वर्षीय अनीता से शादी की। वह दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। चर्चा है कि वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा। अगर राजद से अशोक महतो को मुंगेर लोकसभा का टिकट मिलता है तो इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।
11:10 AM, 20-Mar-2024
स्कूल की दीवार के नीचे दबे तीन लोग
नालंदा में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में स्कूल की दीवार गिरने से तीन लोग दबकर जख्मी हो गए। ज़ख्मियों की पहचान सोहसराय के मंसूर नगर निवासी वीरेंद्र शर्मा बिचली अड़ान निवासी मो.शहाबुद्दीन एवं  बड़ी पहाड़ी निवासी डोमन ठाकुर के रूप में की गई है।
10:21 AM, 20-Mar-2024
प्रत्यय अमृत को गृह सचिव बनाया गया
बिहार सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को गृह सचिव बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। 1991 के बैच प्रत्यय अमृत सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। दो दिन पहले ही चुनाव आयोग के निर्देश पर सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ एस सिद्धार्थ समेत छह राज्य के गृह सचिव को हटाया गया था। 
09:34 AM, 20-Mar-2024
नालंदा में वज्रपात से अधेड़ की मौत
नालंदा में वज्रपात की चपेट में आने से एक अधेड़ की मंगलवार की रात मौत हो गई। मामले का खुलासा बुधवार की सुबह हुई। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर गांव का है। मृतक की पहचान छतरपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम लखन यादव के (48) वर्षीय पुत्र शिव कुमार यादव के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:49 AM, 20-Mar-2024
पप्पू यादव ने शेयर की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
लालू-तेजस्वी से मिले पप्पू यादव, इस रणनीति पर चर्चा
महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसाद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी से मुलाकात की। बताया जा रहा है पप्पू यादव पूर्णिया से महागठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर आज फोटो शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा कि अभिभावक पितातुल्य लालू जी, नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी जी के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाक़ात हुई। बिहार में भाजपा को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडी गठबंधन की मजबूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता लक्ष्य है।
08:09 AM, 20-Mar-2024
मंत्री अशोक चौधरी की बेटी लड़ सकती हैं जमुई से चुनाव
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और महावीर मंदिर न्यास  के सचिव आचार्य किशोर कुणाल की बहू शांभवी चौधरी जमुई से चिराग पासवान की पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। मीडिया ने जब इस मामले में मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह उनके ससुराल का फैसला है। 
07:38 AM, 20-Mar-2024

Bihar News LIVE : आखिर पारस की नहीं बनी बात, बिहार में एनडीए के 40 में से 33 उम्मीदवारों का नाम फाइनल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज की तारीख खास है। पहले चरण की देशभर की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी हो रही है। इसमें बिहार की चार सीटें हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। उसके हिसाब से औरंगाबाद और नवादा सीट भाजपा के पास है। जमुई लोक जनशक्ति पार्टी की पांच में से एक सीट है। गया हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर की इकलौती सीट है। इन चारों के लिए 28 मार्च तक नामांकन होना है। इसे देखते हुए और आगे की तैयारी के मद्देनजर एनडीए के दलों ने लोकसभा की 40 में से 33 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम पक्का कर लिया है। घोषणा की प्रतीक्षा आज भी होगी। इसके अलावा आज हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस के अगले कदम का भी इंतजार होगा। मंगलवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था और फिर पटना आ गए। वह अपने दो अन्य सांसदों के साथ राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने वाले थे, लेकिन देर रात तक ऊहापोह में ही रहे। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed