फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Khakee the bihar chapter real ashok mahto marriage in patna, wife will fight in lok sabha election

सांसदी के लिए शादी : 'खाकी... द बिहार चैप्टर' के कुख्यात ने खरमास में रचाई शादी; चुनाव में उतरेगी नई दुल्हन

Wed, 20 Mar 2024 10:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Mar 2024 10:28 AM IST
सार

Bihar News : वेब सीरीज़ 'खाकी... द बिहार चैप्टर' के जरिए आज अशोक महतो को लोग फिर से जान चुके हैं। कुख्यात अपराधी 17 साल जेल में रह चुका है। चुनावी ताकत से वाकिफ है, इसलिए 62 की उम्र में शादी रचाई है ताकि दुल्हन को वह मुंगेर सीट से उतार सके।

विज्ञापन
Bihar News: Khakee the bihar chapter real ashok mahto marriage in patna, wife will fight in lok sabha election
अशोक महतो ने रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरमास में शादी हुई। मगर, यह शादी अब चर्चा में है। 62 साल के शख्स ने शादी रचाई, इसलिए भी। 17 साल जेल में गुजार चुके अपराधी ने शादी रचाई, इसलिए भी। खाकी... द बिहार चैप्टर- वेब सीरीज़ के रीयल लाइफ विलेन अशोक महतो ने शादी रचाई, इसलिए भी। और, अब चर्चा की सबसे खास बात यह कि उसकी नई नवेली दुल्हन के मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। मुंगेर वही सीट है, जहां से जनता दल यूनाईटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का उतरना फाइनल है।

विज्ञापन


विज्ञापन


नॉमिनेशन रद्द होने का डर था, इसलिए ऐसा किया
दरअसल, नवादा जेल ब्रेक कांड, सांसद राजो सिंह हत्याकांड, शेखुपरा के मणिपुर नरसंहार, नवादा के अपसढ़ नरसंहार और बीडीओ हत्याकांड समेत कई संगीन मामलों के आरोपी अशोक महतो की 10 दिसंबर 2023 को जेल से रिहाई हुई। बताया जा रहा है कि अशोक महतो लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पास गया था। राजद सुप्रीमो ने चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी। हालांकि, अशोक महतो को डर था कि इतने केस में आरोप होने के कारण नॉमिनेशन रद्द हो सकता है। इसलिए दो दिन के अंदर शादी रचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में अशोक महतो
अशोक महतो ने लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड के बंशीपुर हेमराजपुर निवासी हरि मेहता की पुत्री 46 वर्षीय अनीता से शादी की। वह दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। चर्चा है कि वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा। अगर राजद से अशोक महतो को मुंगेर लोकसभा का टिकट मिलता है तो इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। क्योंकि मुंगेर से जदयू के टिकट पर 2019 के चुनाव में ललन सिंह ने बाजी मारी थी। इस सीट पर राजद ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को टिकट दिया था। नीलम देवी विश्वास प्रस्ताव के दिन जदयू के पाले में जाकर बैठ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed