Bihar News Live: राजनीति का पारा गरम- एक मंत्री के बेटे कांग्रेस में, दूसरे के भाई जाएंगे राजद, VIP को तीन सीट
{"_id":"660f712db4b23fe6af0f4974","slug":"bihar-news-heat-increases-in-bihar-heat-wave-conditions-political-news-congress-rjd-bjp-road-accident-2024-04-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live: राजनीति का पारा गरम- एक मंत्री के बेटे कांग्रेस में, दूसरे के भाई जाएंगे राजद, VIP को तीन सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 05 Apr 2024 04:40 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 05 Apr 2024 04:40 PM IST
खास बातें
उत्तरी-पछुआ हवा बंद होने और आसमान साफ होने की वजह से कई इलाकों में लू जैसी स्थिति है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:33 PM, 05-Apr-2024
मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस में शामिल
नीतीश कुमार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिता की नाराजगी के बावजूद मैंने कांग्रेस जॉइन किया है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी अगर भरोसा जताती है तो पार्टी के लिए मैं समस्तीपुर से पार्टी को जीत दिलाने के लिए उतर जाऊंगा। उधर, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह के भाई और भाजपा के पूर्व विधायक अजय प्रताप राष्ट्रीय जनता दल की कल सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। इधर, पटना में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को राजद ने अपने कोटे की 26 में से तीन सीटें दे दी हैं।
वीआईपी को मिलीं तीन सीटें इस बार भी
मंत्री के भाई और भाजपा विधायक जाएंगे राजद
नीतीश कुमार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिता की नाराजगी के बावजूद मैंने कांग्रेस जॉइन किया है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी अगर भरोसा जताती है तो पार्टी के लिए मैं समस्तीपुर से पार्टी को जीत दिलाने के लिए उतर जाऊंगा। उधर, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह के भाई और भाजपा के पूर्व विधायक अजय प्रताप राष्ट्रीय जनता दल की कल सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। इधर, पटना में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को राजद ने अपने कोटे की 26 में से तीन सीटें दे दी हैं।
वीआईपी को मिलीं तीन सीटें इस बार भी
मंत्री के भाई और भाजपा विधायक जाएंगे राजद
01:44 PM, 05-Apr-2024
नालंदा में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार जख्मी कर दिया। मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा इलाके का है। जख्मी की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के खानखा नवा टोली निवासी स्वर्गीय शेख करीम के पुत्र मोहम्मद मुसली (60) के रूप में की गई है। जख्मी को इलाज के लिए परिजनों के द्वारा बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
12:39 PM, 05-Apr-2024
बिहार के गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस लगातार शराब तस्करी को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई कर रही है। ऐसे में प्रतिदिन कहीं न कहीं से शराब तस्कर पकड़े जाते हैं और शराब भी बरामद की जाती है। लेकिन गोपालगंज पुलिस ने मार्च माह में सर्वाधिक शराब बरामद करने का रिकॉर्ड बनाया है। जब से शराबबंदी लागू हुई है, तब से सर्वाधिक शराब इस साल मार्च माह में गोपालगंज पुलिस द्वारा पकड़ी गई है। फरवरी महीने में 52 हजार लीटर शराब पकड़ी गई थी। वहीं, मार्च माह में 57 हजार लीटर शराब बरामद कर पुलिस ने एक रिकॉर्ड बना दिया। इसी तरह आगे भी शराब तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
11:52 AM, 05-Apr-2024
हिंदू में जागृति पैदा करने के उद्देश्य से मैं देश भर में भ्रमण कर रहा हूं। हिंदुओं का जागना आवश्यक है। अगर अब भी हिंदू समाज नहीं संभला और अपने अंदर के हिंदुत्व को नहीं जगाया तो आने वाला भविष्य बेहद भयावह होगा। यह बयान मुजफ्फरपुर में पहुंचे हिंदूवादी नेता और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने दिया है। तोगड़िया ने यह भी कहा कि अभी का काल खंड हिंदुओं के लिए बेहद खराब है और आक्रांताओं के समय में यह जागृति पैदा करनी होगी। अगर नहीं संभले और हिंदुत्व को नहीं जगाया तो हिंदू और भी बड़े खतरे में होगा।
10:16 AM, 05-Apr-2024
सड़क पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नालंदा में शुक्रवार की सुबह बिचाराधीन बंदी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। पिछले तीन सप्ताह से मंडल कारा बिहार शरीफ में युवक बंद था। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नईसराय निवासी छोटे राम का पुत्र राजू कुमार (19) के रूप में की गई है। आननफानन में बंदी की तबीयत बिगड़ने के बाद जेल पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। लेकिन, यहां उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला दिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोग रोड़ेबाजी करने लगे। इसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गए।
08:58 AM, 05-Apr-2024
21 इलाकों में छह घंटे तक बत्ती गुल रहेगी
प्रोजेक्ट वर्क के कारण पटना के 21 इलाकों में छह घंटे तक बत्ती गुल रहेगी। सुबह साढ़े दस बजे तक मित्रमंडल कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, हुलास विहार फेज वन, अनिसाबाद-खगौल रोड इलाके में बिजली नहीं रहेगी। वहीं सुबह 11 बजे से दोपहर एक तक जयप्रकाश नगर और सिपारा इलाके में बिजली नहीं रहेगी। नासरीगंज बाजार समिति और चित्रकूट नगर में सुबह दस बजे से पांच बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:10 AM, 05-Apr-2024