फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minister Sumit Singh brother Ajay Pratap joining before Lalu Yadav Rjd lok sabha election 2024

Bihar News : नीतीश सरकार में मंत्री के भाई थामेंगे राजद की लालटेन; भाजपा के विधायक रह चुके हैं अजय प्रताप सिंह

Fri, 05 Apr 2024 04:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 05 Apr 2024 04:01 PM IST
सार

Lok Sabha Election : जोड़-तोड़ का खेल जारी है। पटना में राजद ने वीआईपी को अपने साथ चुनाव में उतरने का ऑफर फाइनल कर दिया है। उधर, नीतीश सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह के भाई पूर्व विधायक अजय प्रताप भी राजद में जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Minister Sumit Singh brother Ajay Pratap joining before Lalu Yadav Rjd lok sabha election 2024
भाजपा नेता सह पूर्व विधायक अजय प्रताप। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जमुई में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान गरम है। हर तरफ चुनावी चर्चाएं गूंज रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई दौरा भी लोगों की जुवान पर है। प्रधानमंत्री का भाषण कर जाते ही जमुई में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक जमुई के पूर्व भाजपा नेता सह पूर्व विधायक अजय प्रताप के राजद में शामिल होने जा रहे  हैं। जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव कल यानी शनिवार को जमुई में चुनावी सभा करने जा रहे है और इसी कार्यक्रम में अजय प्रताप को राष्ट्रिय जनता दल में शामिल करने की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी।

विज्ञापन


जानिए कौन हैं अजय प्रताप 
 पूर्व विधायक अजय प्रताप जमुई के दिवगंत पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बड़े पुत्र हैं और बिहार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के बड़े भाई हैं। अजय प्रताप साल 2010 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के टिकट से जमुई से चुनाव लड़े थे और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक को कड़ी शिकस्त दी थी। वहीं साल 2015 में भारतीय जनता दल के टिकट से जमुई विधानसभा का चुनाव लड़े लेकिन इस बार अजय प्रताप को हार का सामना करना पड़ा। फिर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता दल से टिकट कटने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का टिकट फिर से मैदान में उतरे लेकिन उन्हें दुबारा हार का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व विधायक अजय प्रताप का एनडीए छोड़ राजद में शामिल होने से जमुई लोकसभा के महागठबंधन से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास को काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed