Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   No-trace-young-missing-Patna-Marine-Drive-two-months-suspicion-murder-friend

बिहार: दो महीने से लापता कुंदन का नहीं मिला सुराग, दोस्त पर हत्या कर शव गंगा में बहाने का शक

Wed, 11 Nov 2026 07:01 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 07:01 PM IST
सार

पटना में दो महीने से लापता कुंदन कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने उसके दोस्त सूर्या सोलंकी पर अपहरण और हत्या का संदेह जताते हुए शव गंगा में बहाने की आशंका व्यक्त की है।

विज्ञापन
No-trace-young-missing-Patna-Marine-Drive-two-months-suspicion-murder-friend
दो महीने से लापता युवक की हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला के इंग्लिश निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह और उनका परिवार पिछले दो महीने से अपने बेटे कुंदन कुमार की तलाश कर रहा है। परिजनों ने कुंदन की हत्या कर शव गंगा में बहा देने की आशंका जताई है। मामले में जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने एसएसपी, डीजीपी समेत तमाम वरीय अधिकारियों से मुलाकात की है और जल्द मामले का उद्भेदन करने की मांग की है।

विज्ञापन

मामला 9 सितंबर 2026 का है। पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की न्यू कुंज कॉलोनी में रह रहे कुंदन कुमार रात करीब 10 बजे के बाद लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उनके एक मित्र अंगद कुमार उर्फ सूर्या सोलंकी के साथ रहने की बात सामने आई। अंगद बाढ़ के बेल्लौर गांव का रहने वाला बताया जाता है। घटना के समय वह भी पटना की न्यू कुंज कॉलोनी में ही रह रहा था।

विज्ञापन

परिजनों ने अंगद से बातचीत की और उसके बताए अनुसार बहादुरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। परिजनों ने भी अपने स्तर से पड़ताल की। इस दौरान उन्हें कुंदन कुमार के मरीन ड्राइव जाने का सीसीटीवी फुटेज मिला। इसके बाद परिजनों को उसके दोस्त सूर्या सोलंकी पर संदेह हुआ कि उसी ने कुंदन का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया। तब से आरोपी सूर्या सोलंकी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को संदेह है कि सूर्या सोलंकी ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर कुंदन की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि कुंदन का दोस्त बार-बार झूठी बातें बताकर उन्हें गुमराह कर रहा था। मरीन ड्राइव पर साथ जाने के बाद उसके पैर में चोट लगी हुई थी। इससे परिजनों को आशंका है कि वहां कुंदन और उसके बीच झड़प हुई होगी।



ये भी पढ़ें- बिहार: चित्रगुप्त पूजा से दिया जवाबदेही का संदेश, नितिन नवीन बोले- जनता को मिले काम का हिसाब

परिजनों का आरोप है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस उनकी ओर से दिए गए सबूतों और जानकारियों तक ही सीमित है।

परिजनों ने पुलिस से फरार आरोपी सूर्या सोलंकी की जल्द गिरफ्तारी और मामले का उद्भेदन करने की मांग की है।

दो महीने से लापता युवक की हत्या की आशंका

दो महीने से लापता युवक की हत्या की आशंका

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed