Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 28 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:20 PM, 28-Nov-2026

बिहार: अपराध, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस, सीएम बोले-जनहित के काम में देरी बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक समीक्षा बैठक में अपराध, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि विवादों के समाधान, पुलिस गश्ती की निगरानी, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया।

 

और पढ़ें
08:27 PM, 28-Nov-2026

अच्छी खबर: बिहार और एमपी के बीच 300 मेगावाट पावर बैंकिंग पर करार, ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में हुआ समझौता

बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल नई दिल्ली में आयोजित ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल हुए। बैठक में ऊर्जा भंडारण, ट्रांसमिशन नेटवर्क और बिजली वितरण सुधार पर चर्चा हुई। बिहार और मध्य प्रदेश के बीच 300 मेगावाट पावर बैंकिंग समझौता हुआ। और पढ़ें
विज्ञापन
08:06 PM, 28-Nov-2026

बिहार: छठ मनाने छुट्टी लेकर घर आए एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

छठ पर्व मनाने 20 दिनों की छुट्टी लेकर घर आए एसएसबी जवान अमरेंद्र सिंह उर्फ सोनू की सीवान में सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पत्नी, तीन बच्चों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। और पढ़ें
07:54 PM, 28-Nov-2026

बिहार: सीवान में लूटपाट के प्रयास के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला, पिस्टल के साथ एक आरोपी पकड़ा गया

सीवान के फतेहपुर बाइपास रोड पर शनिवार देर शाम दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। स्थानीय लोगों ने एक युवक को पिस्तौल के साथ पकड़ लिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
07:52 PM, 28-Nov-2026

बिहार: लोकसभा-विधानसभा में गलती कर चुके, पंचायत चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठकर चुनें ईमानदार लोग; पीके का तंज

मुजफ्फरपुर के जजुआर गांव में प्रशांत किशोर ने बुद्धिजीवी संवाद के दौरान पंचायत चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठकर ईमानदार प्रतिनिधि चुनने की अपील की। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए परिसीमन, यूजीसी कानून और कालाबाजारी पर सवाल उठाए।

और पढ़ें
07:29 PM, 28-Nov-2026

बिहार: दरभंगा में पिता ने हसुआ से गला रेतकर पांच साल के बेटे को मार डाला, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने हसुआ से गला रेतकर पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। उसने पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया और खुद को जख्मी कर लिया। गंभीर हालत में दंपती डीएमसीएच रेफर हैं।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:25 PM, 28-Nov-2026

बिहार: राज बनेली दुर्गा मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 2.08 करोड़, विवाह भवन-भव्य प्रवेश द्वार का होगा निर्माण

असरगंज के प्राचीन राज बनेली स्मृति बड़ी दुर्गा मंदिर के विकास के लिए 2.08 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विवाह भवन, सिंह द्वार, प्रवेश द्वार, चहारदीवारी और अन्य सुविधाओं के निर्माण की घोषणा की। और पढ़ें
07:13 PM, 28-Nov-2026

सोनपुर मेला: मंत्री श्रवण कुमार ने किया ग्राम श्री मंडप का उद्घाटन, बोले- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

सोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार ने ग्राम श्री मंडप और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, रोजगार, आवास और विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए बिहार को पांच विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य दोहराया। और पढ़ें
06:50 PM, 28-Nov-2026

बिहार: सोन नदी के पानी से बुझेगी औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम की प्यास, 2051 तक 12 लाख लोगों को मिलेगा पानी

सोन नदी के पानी से औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम में पेयजल आपूर्ति की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। 2014.65 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 2051 तक करीब 12 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

और पढ़ें
06:44 PM, 28-Nov-2026

बिहार: खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार रुपये का पैकेटबंद पेयजल जब्त

पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने शनिवार को दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मिठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार रुपये का पैकेटबंद पेयजल जब्त कर बिक्री पर रोक लगाई गई। दोनों प्रतिष्ठानों से जांच के लिए चार नमूने लिए गए।

 

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed