Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Water from the Son River will quench the thirst of Aurangabad, Dehri, and Sasaram

बिहार: सोन नदी के पानी से बुझेगी औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम की प्यास, 2051 तक 12 लाख लोगों को मिलेगा पानी

Sat, 28 Nov 2026 06:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Nov 2026 06:50 PM IST
सार

सोन नदी के पानी से औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम में पेयजल आपूर्ति की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। 2014.65 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 2051 तक करीब 12 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Bihar: Water from the Son River will quench the thirst of Aurangabad, Dehri, and Sasaram
सोन नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम के लोगों को आने वाले वर्षों में पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलने वाली है। सोन नदी के सतही जल का उपयोग कर इन तीनों क्षेत्रों में दीर्घकालिक और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद वर्तमान में करीब आठ लाख लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी, जबकि वर्ष 2051 तक लगभग 12 लाख की आबादी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन

इस परियोजना की शुरुआत पांच सितंबर 2024 को हुई थी। इसके लिए मूल रूप से 1347.32 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। हालांकि, तकनीकी परीक्षण, स्थल की वास्तविक परिस्थितियों और निर्माण कार्यों की जरूरतों के अनुसार डिजाइन और कार्य की मात्रा में बदलाव के कारण परियोजना की लागत बढ़कर अब 2014.65 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह परियोजना की लागत में 667.33 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। विभाग ने चार मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन

तकनीकी जरूरतों के कारण बढ़ी परियोजना की लागत

जल संसाधन विभाग के अनुसार, परियोजना के विस्तृत डिजाइन और ड्रॉइंग का तकनीकी परीक्षण एवं अनुमोदन आईआईटी रुड़की और आईआईटी दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से कराया गया है। परीक्षण के दौरान संरचनाओं की मजबूती, सुरक्षा, स्थल की वास्तविक परिस्थितियों और निर्माण कार्यों के प्रभावी निष्पादन को ध्यान में रखते हुए कुछ कार्यों के डिजाइन और उनकी मात्रा में संशोधन की जरूरत सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पाइपलाइन नेटवर्क, विद्युत एवं ट्रांसमिशन व्यवस्था, स्काडा प्रणाली, पहुंच पथ, चारदीवारी और अन्य सहायक कार्यों में भी जरूरी बदलाव किए गए। इन्हीं तकनीकी और स्थल आधारित आवश्यकताओं के कारण परियोजना की कुल लागत में वृद्धि हुई है।

डिहरी एनीकट से जलशोधन संयंत्र तक बनेंगी आधुनिक संरचनाएं
परियोजना के तहत सोन नदी के पानी को पेयजल के रूप में उपलब्ध कराने के लिए व्यापक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें डिहरी एनीकट का आधुनिकीकरण, इंटेक वेल और पंप हाउस का निर्माण, जलशोधन संयंत्र, जल भंडारण संरचनाएं और बड़े पैमाने पर पाइपलाइन नेटवर्क विकसित करना शामिल है। इसके साथ ही निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, ट्रांसमिशन सिस्टम, स्काडा प्रणाली और अन्य सहायक संरचनाएं भी तैयार की जा रही हैं।

भूजल पर निर्भरता होगी कम
इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि पेयजल आपूर्ति के लिए भूजल के बजाय सोन नदी के सतही जल का उपयोग किया जाएगा। इससे शहरी क्षेत्रों में भूजल संसाधनों पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति की एकीकृत और दीर्घकालिक व्यवस्था विकसित हो सकेगी।

काम पूरा होने के बाद तीन महीने तक होगा ट्रायल
परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तीन महीने तक ट्रायल रन कराया जाएगा। इस दौरान पूरी व्यवस्था की कार्यक्षमता और जलापूर्ति की तैयारियों का परीक्षण होगा। इसके बाद अगले पांच वर्षों तक योजना के संचालन और अनुरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित संवेदक की होगी।

सोन नदी आधारित यह परियोजना औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम की भविष्य की पेयजल जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। निर्धारित समय पर काम पूरा होने से इन क्षेत्रों को आधुनिक सतही जल आधारित पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मिलेगी। इससे लाखों लोगों को राहत मिलने के साथ भूजल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed