Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 27 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:06 PM, 27-Nov-2026

बिहार न्यूज: निरीक्षण भवन में चोरी से डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने नौ आरोपियों को पकड़ा

किशनगंज में भवन निर्माण विभाग के सरकारी निरीक्षण भवन में हुई चोरी के मामले में सदर थाना पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का लैपटॉप, गैस सिलेंडर, आयरन, एक्सटेंशन बोर्ड और ट्रिमर समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
09:47 PM, 27-Nov-2026

बिहार: बेगूसराय में सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग, 17 साल के किशोर की मौत; एक युवक गंभीर घायल

बेगूसराय के बरौनी में शुक्रवार शाम सरेशाम गोलीबारी की घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना निपनियां मध्य विद्यालय के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसपी मौके पर पहुंचे। और पढ़ें
विज्ञापन
09:38 PM, 27-Nov-2026

बिहार: मंत्री अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद से दिया इस्तीफा, राजद ने खोला था मोर्चा

Bihar Politics: पिछले कई दिनों से जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री डॉ अशोक चौधरी के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया था। राजद अशोक चौधरी के इस्तीफा की मांग कर रहा था। इन सब विवादों के बीच अब खबर आ रही है कि डॉक्टर अशोक चौधरी ने सहायक प्राध्यापक के पद से इस्तीफा दे दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला?  और पढ़ें
09:33 PM, 27-Nov-2026

बिहार: पटना में भ्रष्टाचार पर दोहरा प्रहार, कहीं 19 लाख कैश बरामद तो कहीं रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसियों ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की है। बुद्धा कॉलोनी स्थित मां सुखिया अपार्टमेंट में ईओयू, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 19 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए और गया की एक प्रखंड प्रमुख को हिरासत में लिया। वहीं, विकास भवन में निगरानी विभाग की टीम ने नगर विकास एवं आवास विभाग के पदाधिकारी राजीव रंजन को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। और पढ़ें
08:57 PM, 27-Nov-2026

बीपीएससी भर्ती 2026: एईडीओ के 935 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, एक दिसंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) के 935 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। और पढ़ें
08:50 PM, 27-Nov-2026

बिहार: 35 साल बाद आया नगीना राय हत्याकांड का फैसला, पूर्व विधायक बच्चा चौबे के बेटे समेत दो दोषी करार

गोपालगंज के बहुचर्चित पूर्व मंत्री नगीना राय हत्याकांड में करीब 35 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने पूर्व विधायक बच्चा चौबे के पुत्र परमात्मा चौबे और ब्रजभूषण चौबे को दोषी करार दिया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:49 PM, 27-Nov-2026

15 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा! बिहार-झारखंड में ईओयू की छापेमारी, सरगना समेत पत्नी-बेटा गिरफ्तार

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सरगना सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार और झारखंड में 10 ठिकानों पर हुई छापेमारी में 73.5 लाख रुपये नकद, संपत्ति से जुड़े 106 दस्तावेज और 51 पन्नों की एक गुप्त डायरी बरामद हुई है। और पढ़ें
08:49 PM, 27-Nov-2026

बिहार न्यूज: विवाहिता लापता, ससुराल पक्ष फरार; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

चकनूर गांव में 25 वर्षीय चंदा की हत्या कर शव गायब करने का आरोप है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर यह आरोप लगाया है। चंदा की शादी 10 वर्ष पहले अरुण पासवान से हुई थी। पति पर प्रेम-प्रसंग और प्रताड़ना का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। और पढ़ें
08:36 PM, 27-Nov-2026

मुजफ्फरपुर: साहेबगंज में अतिक्रमण अभियान पर उपद्रवियों का पथराव, जेसीबी क्षतिग्रस्त

साहेबगंज बाजार में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। यह कार्रवाई लंबे समय से हो रही जाम की समस्या दूर करने के लिए की गई। अभियान के दौरान केशव चौक के पास उपद्रवियों ने जेसीबी पर पथराव किया। इससे अभियान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  और पढ़ें
07:21 PM, 27-Nov-2026

बिहार: 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला विनम्रता से स्वीकार, पर साजिश के तहत फंसाया गया'; पैतृक गांव में बोले आनंद मोहन

सुप्रीम कोर्ट से समयपूर्व रिहाई का आदेश रद्द होने के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पहली बार पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी। सहरसा के पचगछिया में उन्होंने पुलिस की जांच, गिरफ्तारी के समय, गवाहों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed