Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics : Minister Ashok Choudhary Resigns as AN College Assistant Professor Pataliputra University

बिहार: मंत्री अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद से दिया इस्तीफा, राजद ने खोला था मोर्चा

Fri, 27 Nov 2026 09:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 27 Nov 2026 09:38 PM IST
सार

Bihar Politics: पिछले कई दिनों से जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री डॉ अशोक चौधरी के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया था। राजद अशोक चौधरी के इस्तीफा की मांग कर रहा था। इन सब विवादों के बीच अब खबर आ रही है कि डॉक्टर अशोक चौधरी ने सहायक प्राध्यापक के पद से इस्तीफा दे दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
Bihar Politics : Minister Ashok Choudhary Resigns as AN College Assistant Professor Pataliputra University
मंत्री अशोक चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इस मामले में अंतिम निर्णय पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को लेना है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को विश्वविद्यालय में इसको लेकर अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति करेंगे। इसमें डॉ. अशोक चौधरी के इस्तीफे पर विचार किया जाएगा और यह तय होगा कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं।
विज्ञापन

 

अब डॉ. अशोक चौधरी की ओर से सहायक प्राध्यापक पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद इस पूरे विवाद में नया मोड़ आ गया है। हालांकि, इस्तीफे पर अभी विश्वविद्यालय की मुहर नहीं लगी है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति करेंगे।

विज्ञापन

 

बैठक में इस्तीफे से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आगे का निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में अब सबकी नजरें शनिवार को होने वाली बैठक पर हैं। यह देखना अहम होगा कि विश्वविद्यालय डॉ. अशोक चौधरी का इस्तीफा स्वीकार करता है या इस मामले में कोई दूसरा निर्णय लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सदस्यता खत्म करने की उठी थी मांग

डॉ. अशोक चौधरी की एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति और इसके बाद अवकाश लेने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मामला तब और गरमा गया, जब राजभवन की ओर से उनकी नियुक्ति और अवकाश से जुड़े नियमों पर सवाल उठाए गए। विवाद में लाभ के पद का मुद्दा भी सामने आया था। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने खुलकर विरोध जताया था। राजद नेताओं ने विधान परिषद में उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग उठाई थी। राजद सांसद मनोज झा ने भी उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए मंत्री पद से हटाने और विधान परिषद की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। 


राजद सांसद ने लगाए थे गंभीर आरोप

राजद सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया था कि अशोक चौधरी एक साथ तीन पदों पर बने हुए हैं। इनमें विधान परिषद सदस्य, बिहार सरकार में मंत्री और एएन कॉलेज में व्याख्याता का पद शामिल है। उन्होंने कहा था कि यह मामला लाभ के पद से जुड़े कानूनी प्रावधानों के दायरे में आता है। इसलिए उनकी सदस्यता तत्काल समाप्त कर उन्हें मंत्रिमंडल से भी हटाया जाना चाहिए। मनोज झा ने आरोप लगाया था कि अशोक चौधरी ने 56-57 वर्ष की उम्र में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एएन कॉलेज में व्याख्याता की नौकरी हासिल की। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान अशोक चौधरी विधान परिषद के सदस्य थे। इसके बावजूद उन्होंने 17 अगस्त 2026 को कॉलेज में व्याख्याता के पद पर योगदान दिया। राजद सांसद ने बताया कि नौकरी ज्वाइन करने के अगले ही दिन उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन दे दिया। मनोज झा ने इसे सेवा नियमों के खिलाफ बताते हुए सवाल उठाया कि जब वह पहले से ही विधान परिषद के सदस्य थे, तब उन्हें इस पद पर नियुक्ति कैसे मिली?


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed