Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna-eou-raid-19-lakh-cash-vigilance-officer-arrested-bribe

बिहार: पटना में भ्रष्टाचार पर दोहरा प्रहार, कहीं 19 लाख कैश बरामद तो कहीं रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 09:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2026 09:33 PM IST
सार

राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसियों ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की है। बुद्धा कॉलोनी स्थित मां सुखिया अपार्टमेंट में ईओयू, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 19 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए और गया की एक प्रखंड प्रमुख को हिरासत में लिया। वहीं, विकास भवन में निगरानी विभाग की टीम ने नगर विकास एवं आवास विभाग के पदाधिकारी राजीव रंजन को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
patna-eou-raid-19-lakh-cash-vigilance-officer-arrested-bribe
ईओयू), एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मां सुखिया अपार्टमेंट में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 19 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए हैं। नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और जांच एजेंसियों की टीम ने अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। बरामद राशि 19 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन

हिरासत में ली गई महिला गया जिले के एक प्रखंड की प्रमुख बताई जा रही हैं। पुलिस बरामद नकदी के स्रोत और महिला की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव रंजन को चार हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया 
वहीं,पटना स्थित  विकास भवन में निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के पदाधिकारी राजीव रंजन को चार हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर उन्हें रंगेहाथ दबोचा।

जानकारी के अनुसार, राजीव रंजन पर एक व्यक्ति से काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप की पुष्टि होने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


ये भी पढ़ें- बिहार: 300 से ज्यादा सिम बेचे, कई राज्यों में साइबर ठगी का नेटवर्क चलाया; प्रदेश के इस जिले से आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के बाद टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और गिरफ्तार अधिकारी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। रिश्वत मांगने के मामले में निगरानी विभाग आगे की जांच कर रहा है।विकास भवन जैसे प्रशासनिक परिसर में हुई इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार पदाधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed