{"_id":"6aee082f926f773822050bbe","slug":"swimmer-dhinidhi-desinghu-bags-200m-bronze-completes-spectacular-double-at-youth-olympics-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूथ ओलंपिक: धिनिधि देसिंघु ने जीता 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य, दो पदक जीतकर रचा इतिहास","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
यूथ ओलंपिक: धिनिधि देसिंघु ने जीता 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य, दो पदक जीतकर रचा इतिहास
Fri, 06 Nov 2026 10:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:32 PM IST
सार
भारत की 16 वर्षीय तैराक धिनिधि देसिंघु ने यूथ ओलंपिक में लड़कियों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपना दूसरा पदक हासिल किया। इससे पहले वह 100 मीटर फ्रीस्टाइल में भी कांस्य जीत चुकी हैं। इसके साथ ही वह यूथ ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन
धिनिधि देसिंघु
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारत की युवा तैराक धिनिधि देसिंघु ने यूथ ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने शुक्रवार को लड़कियों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही 16 वर्षीय धिनिधि ने इस प्रतियोगिता में अपना दूसरा पदक हासिल किया। इससे पहले धिनिधि ने लड़कियों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था। इस तरह उन्होंने यूथ ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस वैश्विक युवा खेल आयोजन में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
2:02.28 मिनट का समय लेकर जीता कांस्य
धिनिधि ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में 2 मिनट 2.28 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। चीन की एम चांग ने 1 मिनट 59.59 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि क्रोएशिया की एना बोबानोविच ने 2 मिनट 1.17 सेकंड का समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया। खास बात यह है कि 200 मीटर फ्रीस्टाइल धिनिधि की मुख्य स्पर्धा है। ऐसे में उन्होंने अपनी पसंदीदा स्पर्धा में भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। दो कांस्य पदकों के साथ धिनिधि ने भारतीय तैराकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।