Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A windfall of one thousand crore rupees in Bhopal on Dhanteras: From gold and silver to cars, shopping spree c

भोपाल में धनतेरस पर एक हजार करोड़ की धनवर्षा: सोना-चांदी से कारों तक जमकर खरीदारी, महंगाई नहीं रोक पाई ग्राहक

Sat, 07 Nov 2026 07:17 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 07 Nov 2026 07:17 AM IST
सार

धनतेरस पर भोपाल के बाजारों में करीब 1000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। सराफा बाजार में 200 से 250 करोड़ और ऑटोमोबाइल में 120 से 140 करोड़ रुपये के व्यापार के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, मिठाई, कपड़े, फर्नीचर, किराना और कृषि उपकरणों की भी अच्छी बिक्री हुई। व्यापारियों के मुताबिक, महंगाई के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बना रहा।

विज्ञापन
A windfall of one thousand crore rupees in Bhopal on Dhanteras: From gold and silver to cars, shopping spree c
धनतेरस पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में धनतेरस पर बाजारों में ऐसी रौनक रही कि देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सोना-चांदी खरीदने से लेकर नई कार और दोपहिया वाहन घर ले जाने तक, हर बाजार में त्योहार का उत्साह दिखाई दिया। महंगाई के बावजूद लोगों ने खरीदारी में कंजूसी नहीं की। किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे तो किसी ने इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, कपड़े और घर की सजावट के सामान पर खर्च किया। व्यापारिक संगठनों के अनुमानों के मुताबिक, भोपाल में प्रमुख बाजारों में 500 करोड़ रुपये से अधिक और अन्य कारोबार को मिलाकर धनतेरस पर कुल व्यापार करीब 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू ने बताया कि इस बार बाजारों में केवल परंपरागत खरीदारी ही नहीं हुई, बल्कि जरूरत और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े सामान की भी अच्छी मांग रही। सराफा और ऑटोमोबाइल के साथ मोबाइल, कंप्यूटर, कपड़े, रेडीमेड, फर्नीचर, ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, ड्राई फ्रूट्स, किराना, खाद्य तेल, फुटवियर और कॉस्मेटिक्स के बाजार में भी ग्राहकी रही। गिफ्ट और पैकेजिंग कारोबार में भी तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन


सोना-चांदी और वाहन खरीदने में सबसे ज्यादा खर्च
व्यापारिक अनुमानों के मुताबिक, सराफा बाजार में करीब 200 से 250 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों ने आभूषण, सिक्के और चांदी की वस्तुएं खरीदीं। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 120 से 140 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इस दौरान करीब 500 चार पहिया और 2000 दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों में भी ग्राहकों की रुचि दिखाई दी।
विज्ञापन


टीवी-फ्रिज से लेकर मोबाइल और कंप्यूटर तक की मांग
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में करीब 40 से 45 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरणों के साथ मोबाइल और कंप्यूटर की भी खरीदारी हुई। नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं वाले उत्पाद ग्राहकों की पसंद बने। वहीं, कपड़ा और रेडीमेड बाजार में भी दीपावली की तैयारियों के चलते खरीदारी का दबाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन, मिठाई और सजावट के बाजार में भी रौनक
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की बिक्री हुई। थोक बर्तन व्यापारी संदीप ताम्रकार के अनुसार, इस बाजार में 10 से 20 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। क्रॉकरी के थोक व्यापारी सुनील साहू ने बताया कि डिनर सेट, कप-प्लेट, ग्लास सेट और गिफ्ट आइटम की मांग रही। इस सेक्टर में तीन से पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। मिष्ठान पेय भंडार संघ के अध्यक्ष राकेश जैन और सचिव मोहन शर्मा के मुताबिक, मिठाई के कारोबार में 10 से 15 करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है। पारंपरिक मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट मिठाई और गिफ्ट पैक की मांग रही। सजावटी सामान और तोरण के थोक विक्रेता सौरभ साहू के मुताबिक, तोरण, आर्टिफिशियल फूल, दीपक और अन्य सजावटी सामान में 20 से 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, सजावटी लाइटिंग और झालरों के बाजार में पांच से सात करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।

फर्नीचर से ट्रैक्टर तक, इन कारोबारों ने भी बढ़ाया आंकड़ा
धनतेरस पर कारोबार का दायरा सिर्फ प्रमुख बाजारों तक सीमित नहीं रहा। ट्रैक्टर और कृषि उपकरण, फर्नीचर, कपड़ा, रेडीमेड, ड्राई फ्रूट्स, किराना, खाद्य तेल, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स और गिफ्ट पैकेजिंग जैसे कारोबार भी इसमें शामिल रहे। विवेक साहू के मुताबिक, इन सभी अन्य कारोबार को जोड़ने पर कुल व्यापार का अनुमान करीब 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।



यह भी पढ़ें- भोपाल में धनतेरस: एक हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक बरसेगा धन

व्यापारियों के अनुमान से कारोबार का आंकड़ा
कारोबार                   अनुमानित बिक्री
सराफा                         200-250 करोड़
ऑटोमोबाइल                120-140 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स                40-45 करोड़
सजावटी सामान            20-25 करोड़
बर्तन                          10-20 करोड़
मिठाई                        10-15 करोड़
क्रॉकरी                       3-5 करोड़
सजावटी लाइटिंग          5-7 करोड़
नोट: ये आंकड़े व्यापारिक प्रतिनिधियों के अनुमान हैं। अन्य कारोबार को मिलाकर कुल व्यापार करीब 1000 करोड़ रुपये बताया गया है। यह आधिकारिक बिक्री आंकड़ा नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed